विज्ञान

भविष्यवेत्ताओं का दावा: 2070 में ऐसा होगा दुनिया में ट्रांसपोर्टेशन

Triveni
2 Jan 2021 10:25 AM GMT
भविष्यवेत्ताओं का दावा: 2070 में ऐसा होगा दुनिया में ट्रांसपोर्टेशन
x
इलेक्ट्रॉॅनिक्स कंपनी सैमसंग ने केएक्स50 के नाम से दुनिया के जाने माने 5 भविष्यवेत्ताओं से 2070 तक की दुनिया का विश्लेषण करवाया था।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| इलेक्ट्रॉॅनिक्स कंपनी सैमसंग ने केएक्स50 के नाम से दुनिया के जाने माने 5 भविष्यवेत्ताओं से 2070 तक की दुनिया का विश्लेषण करवाया था। इन भविष्यवेत्ताओं के अनुसार, 2050 से 2070 के दौरान दुनिया भूमिगत रूप से समुद्री सुपरहाइवे से जुड़ी होगी। जहां हम सीलबंद ट्यूब सिस्टम में समुद्र के नीचे तेजी से तैरने वाले पॉड्स में बैठकर यात्राएं करेंगे। ये समुद्री हाइवे यूके और यूरोप के बीच की दूरी मात्र एक घंटे में तय करने में सक्षम बनाएंगे।

-हवाई टैक्सी और बसें उस दौर में उच्च शक्ति वाले ड्रोन-कॉप्टर्स यात्रियों को लाया-ले जाया करेंगे। इतना ही नहीं, उस समय तक नागरिक अंतरिक्ष यात्राएं भी शुरू हो जाएंगी। लंबी दूरी के लिए, लोग यात्री रॉकेट का उपयोग करने लगेंगे। जो पृथ्वी के ऊपरी वायुमंडल के ठीक बाहर अंतरिक्ष में लगभग 20 हजार मील प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा करते हुए, लंदन से न्यूयॉर्क तक 30 मिनट के भीतर पहुंचा देगा।
-एरियल स्पोर्ट मैच भी होने लगेंगे। हैरी पॉटर फिल्म में दिखाए झाडू़ पर उड़ने वाले खेल क्विडिच तब सच हो सकते हैं। फर्क सिर्फ इतना होगा कि हम इन्हें होवर बोड्र्स पर खेला करेंगे।
-वहीं सबसे रोमांचक भविष्यवाणियों में शुमार है स्पेस में छुट्टियां मनाना। जो लोग पैसे खर्च करने में सक्षम होंगे वे, उस दौर में लग्जरी अंतरिक्ष होटल में बैठकर चंद्रमा या अन्य ग्रहों की परिक्रमा कर सकेंगे। इन स्पेस होटलों में अपना खुद का गुरुत्वाकषर्ण उत्पन्न करने की क्षमता होगी।


Next Story