विज्ञान

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहे लोग, शाम 6 बजकर 4 मिनट पर होगी लैंडिंग

Tara Tandi
23 Aug 2023 7:53 AM GMT
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहे लोग, शाम 6 बजकर 4 मिनट पर होगी लैंडिंग
x
अंतरिक्ष की दुनिया में भारत इतिहास रचने से महज एक कदम दूर है. देश और दुनिया में भारत के वैज्ञानिकों की कामयाबी के लिए प्रार्थना हो रही है. भारत की इस महाविजय के लिए 140 करोड़ लोगों के हाथ इबादत के लिए उठ गए हैं. भारत का मून मिशन यानी चंद्रयान-3 का लैंडर आज शाम 6:04 बजे चंद्रमा पर लैंड करेगा. जिसको लेकर देशभर में चंद्रयान-3 को लेकर प्रार्थनाओं दौर जारी है. इसी कड़ी में BJP प्रदेश समिति सदस्य संजय कुमार जयसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ चंद्रयान-3 को दक्षिणी ध्रुव पर सही तरीके से उतरने के लिए मंगल कामना की. संजय जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रांची के पहाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान पहाड़ी मंदिर शिवलिंग पर जल चढ़ाया गया और आरती की गई. इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने भोले बाबा से विक्रम लैंडर के सुरक्षित तरीके से चांद पर उतरने की प्रार्थना की.
रांची में हनुमान चालीसा का पाठ
मिशन चंद्रयान 3 की चर्चा सिर्फ देश ही नहीं विदेश में हो रही है. ब्रिटेन से लेकर अमेरिका तक में चंद्रयान के लिए शुभकामनाओं की गूंज तेज हो रही है. रांची के सिंह मोड़ रोड नंबर-4 पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर शिव गनीनाथ मंदिर में लोग हनुमान चालीसा के पाठ के साथ-साथ भजन कीर्तन करते नजर आए. लोगों ने कहा कि भारत विश्व गुरु बनने की राह पर है. ये क्षण भारतीयों के लिए गर्व का पल है. ये भजन कीर्तन तब तक चलेगा जब तक कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग ना हो जाए.
Next Story