- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- विज्ञान
- /
- अंतरिक्ष स्टेशन से छह...
विज्ञान
अंतरिक्ष स्टेशन से छह महीने बाद धरती पर लौटे यात्री, साझा किए सुखद अनुभव
Deepa Sahu
17 April 2021 6:14 PM IST

x
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से 6 महीने बाद तीनों यात्री सकुशल लौट गए।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से 6 महीने बाद तीनों यात्री सकुशल लौट गए। इसमें एक अमेरिका के एक और दो रूस के यात्री थे। एक सोयुज अंतरिक्ष यान शनिवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 4 बजकर 55 मिनट पर कजाखस्तान के 'स्टेपीज' में उतरा। उससे नासा के केट रूबिंस और रूसी सर्गेई रिझकोव और सर्गेई कुद स्वेरचकोव लौट आए।
रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोसमोस के प्रमुख दमित्री रोगजिन ने बताया कि यान से उतरने के बाद तीनों ठीक महसूस कर रहे हैं और उन्होंने अपने आप को गुरूत्व के हिसाब से ढालना शुरू कर दिया है। यात्रियों ने अपना अनुभव बेहतरीन बताया है। बता दें कि तीनों यात्री 14 अक्टूबर को कक्षा में चक्कर काट रहे प्रयोगशाला परिसर में पहुंचे थे। वहां पर अंतरिक्ष से संबंधित चीज़ों के बारे में इन लोगों ने अध्ययन किया। हालांकि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में सात लोग हैं।
Next Story





