विज्ञान

पूरी दुनिया में खलबली, इस शख्स ने कहा- एलियन संपर्क में हैं!

jantaserishta.com
2 July 2021 3:45 PM IST
पूरी दुनिया में खलबली, इस शख्स ने कहा- एलियन संपर्क में हैं!
x

फाइल फोटो 

पिछले कुछ समय से एलियन्स को लेकर हलचल काफी तेज हुई है. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा तक यूएफओ के अस्तित्व पर हाल ही में चर्चा कर चुके हैं. अब ब्रिटिश-इजरायली जादूगर, टीवी पर्सनैलिटी और मायावादी यूरी जेलर का कहना है कि पृथ्वी पिछले 50 सालों से एलियन्स के साथ संपर्क में है.

साल 1974 में यूरी को नासा बुलाया गया था. दरअसल अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए के अधिकारी यूरी की माइंड-कंट्रोल ताकतों से प्रभावित हुए थे. इसके बाद ही उन्हें मैरीलेंड के नासा बेस बुलाया गया था. यूरी ने कहा कि उन्होंने वहां जो देखा, उससे उन्हें विश्वास हो गया था कि एलियन्स होते हैं.
यूरी ने कहा- मुझे वहां मौजूद एक इंजीनियर वर्नहर वॉन ब्रॉन ने एक मेटल का टुकड़ा निकाल कर दिखाया था. मैंने उसे टच किया था और मुझे एहसास हुआ था कि ये हमारी धरती का नहीं लग रहा है. मैं काफी हैरान रह गया था और मैंने वॉन से इस बारे में सवाल भी किया था.
उन्होंने आगे कहा कि मैंने इस इंजीनियर से पूछा कि ये कैसा टुकड़ा है. ये तो हमारे ग्रह का नहीं लग रहा है. इस पर वॉन ने भी मुझे कहा था कि तुम्हारा अंदाजा बिल्कुल सही है. ये वाकई हमारी धरती का नहीं है. दरअसल ये उस यूएफओ का टुकड़ा है जो हमारी धरती पर क्रैश हो गया था.
यूरी ने इसके अलावा नासा के बेस में रखे एक फ्रीज के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि वे इस फ्रीज में रखे कंटेंट को देखकर हैरान रह गए थे. उन्होंने कहा कि उस फ्रीज में जो रखा था वो मैं आपको बता नहीं सकता हूं क्योंकि मैंने नॉन-डिस्क्लोजर दस्तावेज साइन किए हुए हैं.
उन्होंने आगे कहा लेकिन मैं इतना आपको बता सकता हूं कि हम उनके संपर्क में हैं. हम एलियन्स के संपर्क में है और ऐसा आज से नहीं है बल्कि पिछले लगभग पांच दशकों से हम उनके कॉन्टेक्ट में है. बता दें कि इससे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने कहा था कि इन उड़नतश्तरियों या यूएफओ का पैटर्न समझना आसान नहीं है और इनकी गतिशीलता और स्पीड भी अमेरिकी मिलिट्री से कहीं ज्यादा है.
गौरतलब है कि यूरी जेलर ने जादूगार के तौर पर काफी लोकप्रियता हासिल की है. वे एक दौर में अपनी लाइव टीवी परफॉर्मेंसेस के दौरान चम्मचों को मोड़ दिया करते थे. ये उनकी सबसे लोकप्रिय ट्रिक मानी जाती रही है. उनका एक एंटरनेटर के तौर पर करियर चार दशकों तक चला.
हालांकि कुछ सालों पहले यूरी के मैनेजर यशा काट्स ने कहा था कि यूरी के सभी परफॉर्मेंसेस स्टेज ट्रिक्स होते थे और वे कई खास तकनीक के सहारे इन ट्रिक्स को अंजाम देकर लोगों को अचंभित कर देते थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story