- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- विज्ञान
- /
- अब रोबोट कार घर पहुंचा...
विज्ञान
अब रोबोट कार घर पहुंचा रही राशन, कलाई से खुलेगा कार का दरवाज़ा
Shubhra Nandy
2 Jan 2021 5:05 PM IST

x
तक दुनिया में ऐसा बहुत कुछ हमारी सामान्य ज़िंदगी का हिस्सा बन जाएगा जो आज हमें कल्पना या असमंभव लगता है। 100 साल पहले जो बातें हमें मुश्किल लगती थी
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| तक दुनिया में ऐसा बहुत कुछ हमारी सामान्य ज़िंदगी का हिस्सा बन जाएगा जो आज हमें कल्पना या असमंभव लगता है। 100 साल पहले जो बातें हमें मुश्किल लगती थी वे आज हकीकत हैं। यातायात किसी भी देश के विकास की लाइफ लाइन होता है। ट्रांसपोर्ट सिस्टम किसी देश के विकास के शीर्ष पांच कसौटियों में से एक है। दुनिया बदल रही है और उसी के साथ बदल रहा है हमारा परिवहन। वाहन अब उड़ने को तैयार हैं, हम 'बुलेट' की गति से यात्रा करेंगे। परिवहन के तरीकों के साथ ही शहर का भी काया कल्प हो जाएगा। एक सदी पुराना ट्रैैफिक कंट्रोल सिस्टम जल्द ही गुजरे जमाने की बात हो जाएगा। भारत में भी यातायात के साधन तेजी से बदल रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं नए दशक में भविष्य की सवारी पर...
रोबोट कार घर पहुंचा रही राशन
-अमरीका की सिलिकॉन वैली की टेक कंपनी न्यूरो की रोबोटिक ऑटोनोमस डिलिवरी कार ह्यूस्टन शहर में घर तक राशन और पिज्जा जैसी चीजें डिलीवर करने का काम कर रही है। प्रोजेक्ट के तहत ह्यूस्टन में 3100 पिकअप सेंटर रोबोट वाहनों से होम डिलीवरी कर रहे हैं।
57 साल बाद भी ब्लैकबर्ड दुनिया का सबसे तेज जहाज
अमरीका का जासूसी एयरक्राफ्ट 'एसआर-71 ब्लैकबर्ड' की पहली उड़ान को हाल ही में 57 साल पूरे हो गए हैं। लेकिन 1976 के बाद से यह अब भी दुनिया का सबसे तेज रफ्तार वाला जहाज है। यह एयरप्लेन पृथ्वी की कक्षा के अंतिम छोर तक उड़ान भरने में सक्षम है। यह विमान क्षैतिज उड़ान में सबसे अधिक ऊंचाई तक पहुंचने वाला एयरक्राफ्ट है।
विश्व का सबसे बड़ा प्राइवेट जेट है 'गल्फस्ट्रीम जी-700'
लास वेगास में आयोजित एक प्राइवेट जेट सम्मेलन में गल्फस्ट्रीम के अध्यक्ष मार्क बन्र्स ने दावा किया कि उनकी कंपनी ने दुनिया का सबसे बड़ा प्राइवेट जेट बनाया है। गल्फस्ट्रीम का यह नया जी-700 जेट 2022 से नियमित रूप से उड़ान भरने लगेगा। 7.6 करोड़ की लागत से बना यह जेटयह एक बार में ध्वनि की गति से 7500 नॉटिकल माइल (13,890 किमी) की दूरी तय करने में सक्षम है। बन्र्स ने कहा कि इसका केबिन अब तक का सबसे चौड़ा और सबसे लंबा है।
हवाई सफर से पहले यात्रियों का वास्तविक वजन देखेंगे
-यूरोपीय विमानन सुरक्षा एजेंसी की ओर से वर्तमान में पुरुषों के लिए लगभग 88 किलो (194 पाउंड) और महिलाओं के लिए करीब 70 किलो (154 पाउंड) वजन निर्धारित किया गया है। सही वजन कंपनी को ईंधन बचाने में मदद करेगा।
अजब गजब लोग
कार की चाबी अपनी कलाई में ही लगवा ली
-टेस्ला मॉडल-3 जो बीते साल लॉन्च हुई है। इस कार को चार पहियों पर चलने वाले कम्प्यूटर की संज्ञा दी गई है। हाल ही इस कार को खरीदने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर एमी डैंसबाय ने कार पर ज्यादा से ज्यादा नियंत्रण पाने के लिए कार की 'वैलेट की' को अपनी दायीं कलाई में इम्प्लांट करवा लिया है। ताकि वे हमेशा इस कार से जुड़ा हुआ महसूस करें। एमी ने अपने बांए हाथ में पहले ही आरएफआईडी, चिप प्रत्योरोपित करवा रखा है जो उन्हें उनके पर्सनल कम्प्यूटर और घर का मुख्य दरवाजा खोलने में मदद करते हैं।
छात्रा जो ड्राइवरलेस कार से जाती हैं कॉलेज
-एरिजोना की काएला जैक्सन रोज सुबह अपने फोन से ऑटोनोमस कार टैक्सी बुक करती हैं और सही समय पर कार उन्हें लेकर कॉलेज के चल पड़ती हैं। ऑटोनोमस कार से कॉलेज जाने वाली वे दुनिया की अकेली छात्रा हैं।
अंतरिक्ष में बना रहे लिफ्ट
-जापानी वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में भी लिफ्ट यानी स्पेस ऐलेवेटर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। अंतरिक्ष स्टेशन और उपग्रहों में आई खराबी को जांचने के लिए इसे बनाया जा रहा है। जापान की ओबायाशी कंपनी ने इसके लिए शिंजोका विश्वविद्यालय के साथ करार किया है। कंपनी 2050 तक पृथ्वी से अंतरिक्ष के बीच 96 हजार किमी लंबी लिफ्ट शॉफ्ट बनाएगी। यह लिफ्ट नैनोट्यूब टेक्नोलॉॅजी से बनेगी, जो स्टील से 20गुना अधिक मजबूत होगी।
Next Story





