विज्ञान

अब अंतरिक्ष पर लोग बिजनेस कर कमाएंगे करोड़ों रुपये , जानिए कैसे

Gulabi
17 Nov 2021 12:27 PM GMT
अब अंतरिक्ष पर लोग बिजनेस कर कमाएंगे करोड़ों रुपये , जानिए कैसे
x
अंतरिक्ष दुनिया के लिए एक रहस्य है जिसके बारे में वैज्ञानिक समय-समय खुलासे करते रहते हैं
अंतरिक्ष दुनिया के लिए एक रहस्य है जिसके बारे में वैज्ञानिक समय-समय खुलासे करते रहते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अतंरिक्ष अब दुनिया में कई लोगों के लिए एक बाजार बन गया है। कई स्टार्टअप कंपनियों के लिए यह जंग का मैदान बनने जा रहा है। जल्द ही अतंरिक्ष से व्यापार की शुरुआत होने वाली है जिससे व्यापारियों को करोड़ों का फायदा होगा।
जानकारों को अनुमान है कि आने वाले समय में अंतरिक्ष उद्योग सबसे तेजी से विकास करने वाला उद्योग बनेगा। अंतरिक्ष के जरिए ग्लोबल इंटरनेट को लेकर तेजी से काम हो रहा है, तो वहीं यहां से कई डेटा भी मिल रहे हैं। अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि अतंरिक्ष से कैसे व्यापार होगा। आईए जानते हैं अतंरिक्ष से होने वाले व्यापार के बारे में...
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके माध्यम से कई तरह की आर्थिक संभावनाएं पैदा होंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, तीन स्टार्टअप कंपनियां अंतरिक्ष तक माल ले जाने के लिए तीन रॉकेट के निर्माण की तैयारी में लगी हैं। इन कंपनियों की 100 से अधिक कंपिनयों के साथ कंपीटिशन है। कंपनियों का कहना है कि वह हर हफ्ते रॉकेट लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं जिसके काफी फायदा होगा।
अंतरिक्ष में सैटेलाइट लॉन्च करने को लेकर भी कई कंपनियां तैयारी कर रही हैं। एक अनुमान के मुताबिक, इस क्षेत्र में 100 से अधिक कंपनियां काम कर रही हैं। बेहतर डेटा के लिए कंपनियां सैटेलाइट का प्रयोग कर रही हैं। कंपनियों को इससे काफी फायदा मिल रहा है। अब इस व्यापार से दुनिया के कई देश जुड़ने जा रहे हैं जो पहले इस क्षेत्र के आस-पास भी नहीं थे।
ऐसे भी कमाएंगे पैसा
पृथ्वी के चारों तरफ अंतरिक्ष का मलबा घूम रहा है। इस खतरे से निपटने के लिए जापान की कई कंपनियां तैयारी कर रही हैं और वह इसके लिए नवोन्मेषी उपायों का परीक्षण करने में लगी हुई हैं। आने वाले समय में उनका लक्ष्य इससे व्यापार करने का है। अंतरिक्ष में पड़े कचरे को साफ करने के लिए दुनिया की कई कंपनियां बाजार में पहुंच चुकी हैं। इन कंपनियों ने साल 2020 में 6321 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया था। 2025 तक यह कारोबार 12 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है।
कुछ समय पहले ही एपल के सह संस्थापक और तकनीकी विशेषज्ञ स्टीफन गैरी वोज्नियाक 'वॉज' ने अपनी एक निजी स्पेस कंपनी बनाने का ऐलान किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2001 तक करीब 771 सक्रिय उपग्रह धरती की चारों तरफ घूम रहे थे। कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दशक के आखिरी में एक लाख उपग्रह के सक्रिय होने की संभावना है। अंतरिक्ष आने वाले दिनों में व्यापार का आॅप्शन हो सकता है।
Next Story