विज्ञान

NEW-STAR: अंतरिक्ष में नन्‍हें सितारे का हो रहा जन्‍म, इन तस्‍वीरों में दिखा अद्भुत नजारा

Kunti Dhruw
23 Oct 2020 2:34 PM GMT
NEW-STAR: अंतरिक्ष में नन्‍हें सितारे का हो रहा जन्‍म, इन तस्‍वीरों में दिखा अद्भुत नजारा
x
इंसान की हमेशा से ही इच्‍छा रही है कि अनंत अंतरिक्ष की गहराइयों में जाकर वहां की हर हलचल पर नजर रखे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वॉशिंगटन : इंसान की हमेशा से ही इच्‍छा रही है कि अनंत अंतरिक्ष की गहराइयों में जाकर वहां की हर हलचल पर नजर रखे। इंसान की इसी इच्‍छा को पूरी करने के लिए बनाए गए हबल टेलिस्‍कोप ने धरती से 7500 प्रकाशवर्ष (करीब 44,090,000,000,000,000 मील दूर) दूर एक सितारे के जन्‍म की दुर्लभ और अद्भुत तस्‍वीरों को अपने कैमरे में कैद किया है।

इसे J025157.5+600606 नाम दिया गया है और यह Cassiopeia तारामंडल के विशाल Soul Nebula में एक उठाव सा है। यह एक ऐसा इलाका था जहां भले ही बादल Nebula के सामने कमतर लगते हों, सितारों के जन्म लेने के बारे में बेहतरीन है। J025157.5+600606 को FrEGGs कहते हैं यानी फ्री फ्लोटिंग EGG (Evaporating Gaseous Globules) इन्हें कुछ वक्त पहले ही खोजा गया था और उनके लिए खास हालात चाहिए होते हैं।



साइंस अलर्ट के मुताबिक जब एक विशाल ओर गर्म तारा चमकना शुरू करता है तो इससे पैदा होने वाला अल्‍ट्रावाइलट रेडिएशन उनके 'बर्थ क्‍लाउड' को आयनित (ionises) करता है। यह आयनित गैसों का एक गर्म बुलबुला बनाता है। इसे Strömgren sphere कहा जाता है। FrEGGs आकाश में ठंडी गैसों का एक घना झुंड होता है।

'नेब्युला ऐसे क्षेत्र होते हैं जहां तारे बनते हैं'

नेब्युला असल में अंतरिक्ष में विशालकाय बादल होता है जो धूल और गैस से बना होता है। कुछ नेब्युला मरते हुए तारों के फटने से निकलने वाले गैस और धूल से बनता है जैसे सुपरनोवा। वहीं कुछ नेब्युला ऐसे क्षेत्र होते हैं जहां तारे बनते हैं यानी तारे का जन्मस्थल होते हैं। इस वजह से कुछ नेब्युला को 'स्टार नर्सरी' कहा जाता है। नेब्युला कुछ खास शक्ल में पाए जाते हैं जैसे ईगल, बटरफ्लाई आदि।

नासा ने शक्तिशाली हबल दूरबीन को 24 अप्रैल, 1990 को अंतरिक्ष में लॉन्च किया था और एक दिन बाद इसे अपनी ड्यूटी पर तैनात किया गया था। करीब एक महीने तक वहां रहने के बाद हबल ने पहली बार अपनी आंख 20 मई, 1990 को खोली और अंतरिक्ष से आसमान के एक हिस्से की तस्वीर भेजी। इस स्लाइड में जो तस्वीर दिख रही है, वही है नासा के हबल दूरबीन की पहली तस्वीर जो इसने अपनी आंख खोलने के बाद सबसे पहले ली थी।

Next Story