विज्ञान

वैज्ञानिकों की नई खोज: 10 लाख साल प्राचीन हाथी के दांत से निकाला, दुनिया का सबसे पुराना डीएनए

Shubhra Nandy
19 Feb 2021 8:31 AM IST
वैज्ञानिकों की नई खोज: 10 लाख साल प्राचीन हाथी के दांत से निकाला, दुनिया का सबसे पुराना डीएनए
x
रूस के बर्फ से ढंके साइबेरियाई इलाके में पाए गए एक 10 लाख साल पुराने प्राचीन हाथी (मैमथ) से वैज्ञानिकों ने दुनिया का सबसे पुराना डीएनए निकाला है

जनता से रिश्ता वेबडेसक | रूस के बर्फ से ढंके साइबेरियाई इलाके में पाए गए एक 10 लाख साल पुराने प्राचीन हाथी (मैमथ) से वैज्ञानिकों ने दुनिया का सबसे पुराना डीएनए निकाला है। वैज्ञानिकों ने बताया कि ये हाथी प्राचीन काल में पूरे साइबेरिया में विचरण करते रहते थे।

शोधकर्ताओं ने हाल ही में दो हाथियों के चबाने वाले दांत से डीएनए निकाला था और उसकी मैपिंग की थी। ये हाथी साइबेरिया की बर्फ के नीचे लाखों साल से दबे हुए थे। वैज्ञानिकों ने पाया कि यह डीएनए 10 लाख साल पुराना था, जो अब तक का सबसे पुराना डीएनए है। इससे पहले यह रिकॉर्ड एक प्राचीन घोड़े के नाम था, जो 5 लाख 60 हजार साल से 7 साल 80 हजार साल पुराना था।
प्राचीन हाथियों के दांत की जांच करने वाले शोधकर्ताओं ने बताया कि ये चबाने वाले दांत दो अलग-अलग तरीके के हाथियों के थे। वैज्ञानिकों ने यह पहली बार पता लगाया है कि हाथी के ये दांत कितने पुराने थे।
इस डीएनए का पता लगाने के लिए सबसे पहले उस इलाके की चट्टान का अध्‍ययन किया गया, जहां से इस हाथी के दांत को निकाला गया था। यह चट्टान 11 लाख से 12 लाख साल पुरानी थी। दूसरा दांत भी एक चट्टान से ही निकाला गया था, जो 5 लाख से 12 लाख साल पुरानी थी। वैज्ञानिकों ने भूगर्भिक आंकड़े का जेनेटिक डेटा से मिलान किया। इसके बाद दांतों की उम्र का अंदाजा लगाया गया।


Next Story