विज्ञान

NASA की सैटेलाइट ने पानी के अंदर फटते देखा ज्वालामुखी, वैज्ञानिक भी हुए हैरान

Tulsi Rao
25 May 2022 4:05 PM GMT
NASA की सैटेलाइट ने पानी के अंदर फटते देखा ज्वालामुखी, वैज्ञानिक भी हुए हैरान
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। धरती के ऊपर ज्वालामुखी का फटना आपने देखा होगा, लेकिन एक ज्वालामुखी समुद्र के अंदर फटा है। नासा की सैटेलाइट ने समुद्र के अंदर एक ज्वालामुखी के फटने की तस्वीर जारी की है। ये तस्वीर 14 मई की है, जिसे नासा की लैंडसैट-9 सैटेलाइट ने खींची है। तस्वीर में दिख रहा है कि पानी के अंदर ज्वालामुखी फट रहा है और उसके धूल से पानी का रंग फीका है। ये सैटेलाइट धरती की हाई रेजेल्यूशन तस्वीरें खींचने के लिए बनाई गई है।

तस्वीर कावाची ज्वालामुखी की है। ये सोलोमन द्वीप के करीब प्रशांत महासागर में मौजूद सबसे सक्रिय पनडुब्बियों में से एक है। वांगुनु नाम के द्वीप से ये लगभग 24 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। 2015 की एक खोज में पता चला था कि कवाची दो शार्क की प्रजातियों का घर है। ये शार्क यहां इस खतरनाक, गर्म और अम्लीय पानी में रह रही हैं।
आस-पास रहती हैं शार्क की प्रजातियां
शोधकर्ताओं को यहां सक्रिय ज्वालामुखी में रहने वाली कई मछलियों की प्रजातियां मिलीं, जिसमें हैमरहेड शार्क और सिल्की शार्क शामिल थी। नासा के मुताबिक ज्वालामुखी लगातार फट रहा है। इसके अंदर से जहरीली गैस और राख निकलती दिख रही है। इसे कवाची का ओवन भी कहा जाता है।
क्या है ज्वालामुखी
धरती कई परतों से मिल कर बनी है। पृथ्वी की काफी गहराई में आग है। लेकिन ऊपर की सतह सख्त है। लेकिन कई बार इनमें दरारें होती हैं, जिनके जरिए धरती के अंदर का लावा ऊपरी सतह पर आ जाता है। एक विभंग के जरिए ये लावा दूर तक फैलता है। लावा ठंडा होने के बाद पत्थर की तरह हो जाते हैं। ये लावा एक पहाड़ बना लेते हैं, जिसे ज्वालामुखी पर्वत कहा जाता है।


Next Story