- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- विज्ञान
- /
- मंगल ग्रह पर नासा के...

x
वॉशिंगटन: मंगल ग्रह पर नासा का पर्सीवरेंस रोवर और इनजेनिटी हेलीकॉप्टर जेजेरो क्रेटर में जीवन का सबूत खोज रहा है। इनजेनिटी हेलीकॉप्टर से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर अब सामने आई है। नासा के वैज्ञानिकनों ने सितंबर के अंत महीने में लाल ग्रह पर इनजेनिटी को उड़ाया। ये इनजेनिटी की 33वीं उड़ान थी। इस दौरान नासा के इंजीनियरों ने इनजेनिटी के साथ एक रहस्यमय चीज को देखा। मंगल की सतह पर लैंडिंग के लिए इस छोटे हेलीकॉप्टर में 4 पैर हैं।
नासा के इंजीनियरों ने जब इसे उड़ाया तो पाया कि इसके एक पैर के साथ कोई चीज लटकी हुई है। हालांकि देखने में ये चीज किसी धागे की तरह लग रही थी, लेकिन फिर भी कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे एलियन बता दिया। एक यूजर ने लिखा कि एलियन ने पैरों के नीचे धागा बांध दिया है। मिशन के NavCam ने इसकी फुटेज को रेकॉर्ड किया, जिसमें दिख रहा है कि हेलीकॉप्टर के पैर में धागे जैसा कोई मलबा फंसा है, जो उड़ान के दौरान वापस गिर जाता है। माना जा रहा है कि ये एयरक्राफट का कोई मलबा होगा। पहले भी एयरक्राफ्ट के मलबे देखे जाते रहे हैं।
पांच उड़ानों के लिए बना था हेलीकॉप्टर
#BREAKING #UNIVERSE #NASA #MARS
— loveworld (@LoveWorld_Peopl) October 5, 2022
🔴MARS : #VIDEO FOREIGN OBJECT DEBRIS WAS SEEN!
During a portion of the Ingenuity Mars helicopter's 33rd flight, a small piece of foreign object debris (FOD) was seen in footage#BreakingNews #UltimaHora #ForeignObject #Planet #Marte #Planeta pic.twitter.com/CexZwDjbY6
नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के अधिकारियों ने लिखा, 'उड़ान से सभी टेलीमेट्री और उड़ान के बाद की खोज और स्थानांतरण नाममात्र हैं और किसी भी तरह से हेलीकॉप्टर के नुकसान को नहीं दिखाते हैं। इनजेनिटी और पर्सीवरेंस मार्स 2020 की टीम मलबे के स्रोत को समझने में जुटी हैं।' इंजेनिटी अब विस्तारित मिशन के साथ एक अच्छी उड़ान उड़ रहा है। ड्रोन को मंगल ग्रह पर उड़ान भरने वाले पहले और पांच उड़ानों के लिए तैयार किया गया था।
जीवन खोज रहा है रोवर
नासा का पर्सीवरेंस रोवर मंगल ग्रह पर जीवन के संकेतों के नमूने खोजने में लगा है। वैज्ञानिक जानना चाहते हैं कि क्या प्राचीन समय में मंगल ग्रह पर जीवन था या नहीं। इसी से उन्हें यह भी पता लग सकेगा कि क्या यहां जीवन की संभावना है या नहीं। इस दौरान इंजेनिटी हेलीकॉप्टर पर्सीवरेंस के लिए एक टेस्ट स्काउट की तरह काम कर रहा है।
सोर्स - navbharattimes

Rani Sahu
Next Story