विज्ञान

NASA: Perseverance रोवर ने भेजा ऑडियो, चट्टानों पर धड़कन सी सुनाई दी लेजर

Gulabi
11 March 2021 3:38 PM GMT
NASA: Perseverance रोवर ने भेजा ऑडियो, चट्टानों पर धड़कन सी सुनाई दी लेजर
x
मंगल ग्रह पर जीवन की खोज कर रहे अमेरिकी स्पेस एजेंसी के Perseverance रोवर ने अपने माइक्रोफोन में रिकॉर्ड कीं आवाजें भेजी हैं

मंगल ग्रह पर जीवन की खोज कर रहे अमेरिकी स्पेस एजेंसी के Perseverance रोवर ने अपने माइक्रोफोन में रिकॉर्ड कीं आवाजें भेजी हैं। कैमरे में मंगल ग्रह पर चलने वाली हवाओं की आवाज सुनाई दे रही है जबकि माइक्रोफोन ने लेजर स्ट्राइक्स की आवाज को रिकॉर्ड किया है। इस रोवर में 23 कैमरे और 2 माइक्रोफोन लगे हैं जो धरती पर मिशन कंट्रोल को डेटा भेजेंगे। इसके आधार पर वहां जीवन की खोज की जाएगी।

पहले ऑडियो में रोवर ने लाल ग्रह पर चलने वाली हवाओं की आवाज सुनाई दे रही है। इसे रोवर के SuperCam माइक्रोफोन ने रिकॉर्ड किया है। यह माइक इसके मास्ट के ऊपर लगा है। जब यह आवाज रिकॉर्ड हुई तो मास्ट नीचे था, इसलिए आवाज धीमी सुनाई दे रही है।

दूसरी आवाज लेजर स्ट्राइक्स की है। दिल की धड़कन जैसी एक ताल में सुनाई दे रही आवाज में अलग-अलग तीव्रता है। इसके आधार पर रिसर्चर यह पता लगाएंगे कि लेजर जिस चट्टान से टकरा रही है उसकी बनावट कैसी है।


कैसे काम कर रहे हैं कैमरे और माइक्रोफोन?
Perseverance में 23 कैमरे और 2 माइक्रोफोन लगे हैं। इसके मास्ट में लगा मास्टकैम-Z ऐसे टार्गेट्स पर जूम करेगा जहां वैज्ञानिक दृष्टि से रोचक खोज की संभावना हो। मिशन की साइंस टीम Perseverance के SuperCam को इस टार्गेट पर लेजर फायर करने की कमांड देगी जिससे एक प्लाज्मा क्लाउड जनरेट होगा। इसके अनैलेसिस से टार्गेट की केमिकल बनावट को समझा जा सकेगा। अगर इसमें कुछ जरूरी मिला तो रोवर की रोबॉटिक आर्म आगे का काम करेगी।


Next Story