विज्ञान

आसमान में दिखा रहस्यमयी लाइट, लोग हुए हैरान

Shubhra Nandy
16 Dec 2022 8:22 PM IST
आसमान में दिखा रहस्यमयी लाइट, लोग हुए हैरान
x

फाइल फोटो 

हम पृथ्वी पर रहते हैं. यहां कई करोड़ों जीव-जंतु हमारे साथ रहते हैं. ऐसे में हमारे दिमाग में एक सवाल उठता है कि क्या पृथ्वी के बाहर भी दुनिया है?

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हम पृथ्वी पर रहते हैं. यहां कई करोड़ों जीव-जंतु हमारे साथ रहते हैं. ऐसे में हमारे दिमाग में एक सवाल उठता है कि क्या पृथ्वी के बाहर भी दुनिया है? क्या इस ग्रह के अलावा कहीं और लोग रहते हैं. यूं तो कई लोगों ने, वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि एलियंस पृथ्वी पर आते हैं. वो हमारे संपर्क में भी हैं. दुनिया के कई हिस्सों में लोगों ने दावा भी किया है कि उन्होंने यूएफओ देखा है, मगर किसी के पास पुख्ता जानकारी नहीं है. अभी हाल ही में पश्चिम बंगाल के कोलकता के आसमान में रहस्यमयी लाइट दिखाई दी. लोगों ने इन लाइट्स की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है

ट्वीट देखें

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के आसमान में रहस्यमयी लाइट करीब 5 मिनट तक दिखाई दीं. लोगों को ये रौशनी सकते में डाल दिया. हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए गए हैं कि इन रौशनी से एलियन का कोई संबंध नहीं है. ये सैटेलाइट या अग्नि-5 के परीक्षण की लाइट हो सकती है.
भारत ने गुरुवार की शाम को अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है. यह परीक्षण ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से शाम 5.30 बजे अग्नि-5 का प्रक्षेपण किया गया. इस परीक्षण के बाद ही दोनों राज्यों के कई जगहों पर रौशनी दिखाई देने की संभावना है.
हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत ने 15 दिसंबर को अपनी सबसे खतरनाक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण कर लिया है. यह मिसाइल 5,000 किलोमीटर से अधिक के लक्ष्यों को भेद सकती है.

Next Story