- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- विज्ञान
- /
- चमत्कार! मंगल ग्रह पर...
चमत्कार! मंगल ग्रह पर Sperm जैसी आकृति वाला पत्थर नजर आया, आग की तरह वायरल हुई तस्वीर

मंगल ग्रह (Mars) पर एक स्पर्म (Sperm) की आकृति का पत्थर दिखा है. जिसे लेकर वैज्ञानिक बेहद खुश हैं. इस पत्थर को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के मार्स क्यूरियोसिटी रोवर (Mars Curiosity Rover) ने खोजा है. देखने में यह एकदम स्पर्म या टैडपोल जैसा दिखता है. इसे एमेच्योर अंतरिक्ष विज्ञानी, साइंस राइटर स्टुअर्ट एटकिन्सन ने ट्वीट किया है.
ऐसा नहीं है कि मंगल पर सिर्फ पत्थर मिलते हैं. कई तो इतने खूबसूरत या फिर विचित्र आकार के होते हैं कि वह दुनिया भर का ध्यान खींच लेते हैं. जैसे हाल ही में मंगल ग्रह पर इंसान के पुट्ठे (Butt) जैसी आकृति का एक पत्थर मिला था. इसे मार्स पर्सिवरेंस रोवर (Perseverance Rover) ने खोजा था. इससे पहले भी लाल ग्रह पर हरा पत्थर दिखा था. डायनासोर के मुंह जैसा पत्थर दिखा था. मछली के आकार और इंसानी चेहरे जैसी आकृतियां दिखाई दी थीं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





