- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- विज्ञान
- /
- बाल-बाल बचे इंसान!...
विज्ञान
बाल-बाल बचे इंसान! धरती के करीब से गुजरा विशालकाय एस्टेरॉयड, लोगों ने ली राहत की सांस
jantaserishta.com
16 Sept 2024 5:57 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
एस्टेरॉयड धरती से टकराता तो...
नई दिल्ली: धरती एक बड़े खतरे से बच गई. आज यानी 16 सितंबर की दोपहर करीब सवा दो बजे Asteroid 2024 RN16 धरती से मात्र 16 लाख किलोमीटर दूर से निकला. यानी चंद्रमा की दूरी से सिर्फ चार गुना ज्यादा. 110 फीट चौड़े पत्थर की स्पीड 104,761 km/hr थी. यह उस अपोलो समूह का एस्टेरॉयड है, जिससे धरती को खतरा रहता है.
यह एस्टेरॉयड धरती और सूरज के बीच से निकलता है. इसलिए कई बार यह पृथ्वी के बेहद नजदीक से निकलता है. इस समूह के एस्टोरॉयड को 1862 में अपोलो ने खोजा था. इसलिए इनका नाम अपोलो एस्टेरॉयड रखा गया है. इनकी खासियत यही है कि ये धरती के रास्ते को क्रॉस करते हैं. अगर 110 फीट का यह एस्टेरॉयड धरती से टकराता तो तबाही बड़ी होती.
NASA ने बताया कि अगर 2024 RN16 एस्टेरॉयड धरती के वायुमंडल में आता तो यह सतह से 29 किलोमीटर ऊपर धमाके के साथ फटता. इससे इतनी ऊर्जा निकलती, जितनी 16 मेगाटन टीएनटी से निकलता. इसकी वजह से भयानक शॉकवेव पैदा होती है. ऐसे टक्कर या घटनाएं 999 साल में एक बार ही होती हैं. शुक्र था कि ये एस्टेरॉयड धरती के बगल से निकल गया.
नासा के सेंटर फॉर नीयर-अर्थ ऑबजेक्ट्स स्टडी (CNEOS) लगातार इस एस्टेरॉयड पर नजर रख रहा था. इसके अलावा माइनर प्लैनेट सेंटर भी निगरानी कर रहा था. साथ ही गोल्डस्टोन सोलर सिस्टम राडार ने इस पर नजर थी. ताकि इस एस्टेरॉयड के रास्ते और गति का पता किया जा सके.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





