विज्ञान

चीन के शनचो पाँच महीने में 13 अंतरिक्ष यात्रियों की मुख्य उपलब्धियां

Deepa Sahu
19 March 2022 12:01 AM IST
चीन के शनचो पाँच महीने में 13 अंतरिक्ष यात्रियों की मुख्य उपलब्धियां
x
चीन के शनचो 13 अंतरिक्ष यान के अंतरिक्ष यात्री स्पेस में 5 महीने से अधिक समय से रुके हुए हैं।

बीजिंग: चीन के शनचो 13 अंतरिक्ष यान के अंतरिक्ष यात्री स्पेस में 5 महीने से अधिक समय से रुके हुए हैं। योजनानुसार वे इस अप्रैल में पृथ्वी पर वापस लौटेंगे। इस दौरान उन्होंने बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की हैं। पाँच महीने में चीनी अंतरित्र यात्रियों ने स्पेस स्टेशन की असेंबली से जुड़ी कुंजीभूत तकनीकों की परीक्षा की। उन्होंने पहली बार स्पेस कक्षा में हाथों से नियंत्रित रिमोट कंट्रोल उपकरण से विमान मॉड्यूल और स्पेस स्टेशन का जुड़ाव पूरा किया।


पाँच महीने में उन्होंने दो बार अंतरिक्ष यान के बाहर जाकर गतिविधि की ।वांग या फिंग स्पेस वाक करने वाली पहली चीनी महिला बन गयी। पाँच महीने में अंतरिक्ष यात्रियों के लंबे समय तक स्पेस स्टेशन में रहने वाली स्वास्थ्य ,जीवन व कार्य गारंटी तकनीकों की पुष्टि की गयी। तकनीकों की परीक्षा के अलावा चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने वैज्ञानिक प्रचार गतिविधियां भी चलायीं। उन्होंने व्यापक युवाओं के लिए स्पेस क्लास खोली ,जिस का बड़ा स्वागत मिला।

--आईएएनएम

एएनएम


Next Story