विज्ञान

स्पेस में जीवन: महिला अंतरिक्ष यात्री ने धोया बाल, देखे वीडियो

HARRY
2 Sep 2021 7:30 AM GMT
स्पेस में जीवन: महिला अंतरिक्ष यात्री ने धोया बाल, देखे वीडियो
x

DEMO PIC

अंतरिक्ष की दुनिया भी अचरज भरी होती है। लोगों के पास अक्सर अंतरिक्ष और वहां यात्रियों को लेकर बहुत सवाल होते हैं। लोगों के मन में सवाल उठता है कि स्पेस में यात्रियों का जीवन कैसा होता है। फिलहाल इन सबके बीच इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर गईं नासा की अंतरिक्ष यात्री मेगन मैकआर्थर ने एक बेहद दिलचस्प वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि वो अपने बाल कैसे धो रही हैं। वो समझा रही हैं कि कैसे अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में अपने बालों को साफ रखते हैं।

दरअसल, मेगन मैकआर्थर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में स्नान नहीं कर सकते क्योंकि ऐसा करने से पानी हर जगह चला जाएगा, इसलिए इसे देखिए कि हम स्पेस स्टेशन पर बालों को कैसे साफ रखते हैं। हम पृथ्वी पर जो साधारण चीजें करते हैं, वे सूक्ष्म-गुरुत्वाकर्षण में इतनी सरल नहीं हैं। इस वीडियो में मेगन बालों में कंघी करते हुए भी दिख रही हैं।
वीडियो की शुरुआत में इंट्रोडक्शन देते हुए मेगन कहती हैं कि उनसे अक्सर पूछा जाता है कि अंतरिक्ष यात्री स्पेस में रहते रोजाना अपने बाल कैसे साफ करते हैं। वह कहती है कि मैं आपको दिखाती हूं मैं अंतरिक्ष में अपने बाल कैसे धोती हूं। इस वीडियो को उन्होंने दो दिन पहले शेयर किया है और वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद से इसे हजारों लोगों ने देखा है। लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
यह वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने अलग अलग प्रतिक्रियायाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा 'शानदार' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि इस वीडियो के लिए धन्यवाद है। एक ट्विटर यूजर लिखा कि मुझे लगता है कि अगर आप पृथ्वी पर बालों को शैम्पू से धोती हैं, लेकिन अगर धरती पर वहां की तरह बाल धोया जाए तो यह बहुत सारा पानी बचाएगा। यहां देखें वीडियो..


Next Story