विज्ञान

2021 में भारत करने जा रहा कई ऐसे मिशन को लॉन्च...जो अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के बराबर ला देगा

Rounak Dey
17 March 2021 5:56 AM GMT
2021 में भारत करने जा रहा कई ऐसे मिशन को लॉन्च...जो अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के बराबर ला देगा
x
भारत का मंगल ग्रह अभियान चंद्रयान-3 के बाद शुरू होगा।

अंतरिक्ष की 'लड़ाई' इस वक्त विश्व के तमाम बड़े देश अंतरिक्ष में अपनी बादशाहत बनाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। चाहे अमेरिका हो या फिर रूस या फिर चीन या जापान...हर कोई अंतरिक्ष में वक्त रहते अपना वर्चस्व बना लेना चाहता है। ऐसे में भारत के लिए भी अंतरिक्ष बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। और इस काम को आगे बढ़ा रहे हैं इसरो के चेयरमैन के सिवन।

विश्व के तमाम देशों के बीच अंतरिक्ष में अपना जगह बनाने की होड़ लगी है और के सिवन के नेतृत्व में इसरो इस साल कई ऐसे मिशन लॉन्च करने वाला है, जो इसरो को विश्व के स्पेस मिशन में आगे ला देगा। इसरो इस साल स्पेस में मानवरित और मानव के साथ कई मिशन लॉन्च करने जा रहा है और इसका पूरा श्रेय जाता है इसरो के चेयरमैन के सिवन और उनकी टीम को। अंतरिक्ष मिशन में भारत टॉप-5 के सिवन के नेतृत्व में भारत का स्पेस मिशन और इसरो विकसित देशों की कतार में खड़ा हो गया है।

अमेरिका, रूस, चीन जैसे देशों की पंक्ति में भारत है और अंतरिक्ष में भारत के लिए नये नये अवसरों की तलाश कर रहा है, जिसका फायदा भविष्य में भारत को मिलेगा। इसरो की नई लड़ाई दुनिया में बेस्ट बनने की है। इसरो मंगलयान मिशन कामयाबी के साथ अंजाम दे चुका है और अब भारत लुनार मिशन यानि चंद्रयान-2 और गगनयान पर काम कर रहा है। इसरो अभी तक 111 स्पेसक्राफ्ट मिशन, 79 लॉन्च मिशन को कामयाबी के साथ अंजाम दे चुका है और आने वाले वक्त में कई ऐसे मिशन पर काम कर रहा है, जिसपर दुनिया के किसी भी देश में काम नहीं चल रहा है।

पीएसएलवी-सी-51 मिशन इस साल की शुरूआत में ही भारत ने सबसे बड़े मिशन को कामयाबी के साथ अंजाम दिया है। भारत ने फरवरी महीने में श्रहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से पीएसएलवी-सी-51 मिशन को कामयाबी के साथ लॉन्च किया है। पीएसएलवी-सी-51 अमेजोनिया-1 और दूसरे 18 सैटेलाइट को लेकर अंतरिक्ष में गया है। जिसमें ब्राजील का अमेजोनिया-1 उपग्रह भी शामिल था।

भारत का यह मिशन ब्राजील के लिए बेहद जरूरी था और ब्राजील के टीवी चैनल लगातार लाइव कवरेज कर रहे थे। मिशन के कामयाब होने के बाद इसरो के चेयरमैन के सिवन ने कहा था कि ये मिशन भारत और ब्राजील दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और ये गर्व का विषय है। इसरो का मिशन मंगलयान-2 भारत अपना सबसे महत्वपूर्ण मिशन मंगलयान-2 यानि ऑर्बिटर मिशन-2 इस साल अंत में या नये साल की शुरूआत में लॉन्च करने वाला है। ये मिशन भारत की प्रतिष्ठा के साथ जुड़ा हुआ है।

इस मिशन के मुताबिक मंगल ग्रह पर भारत एक और आर्बिटर मिशन भेजेगा। भारत पहले ही एक ऑर्बिटर मंगल ग्रह की कक्षा में कामयाबी के साथ भेज चुका है। भारत का वो पहला मिशन मंगलयान था। यह किसी दूसरे ग्रह पर पहुंचने वाला भारत का पहला स्पेश मिशन था जिसके बारे में इसरो चेयरमैन के सिवन ने कहा था कि भारत का मंगल ग्रह अभियान चंद्रयान-3 के बाद शुरू होगा।



Next Story