विज्ञान

मंगल ग्रह पर NASA के अंतरिक्ष यान के साथ पहुंचे इन दो छात्राओं के नाम, जानिए क्यों

Gulabi
22 Feb 2021 9:09 AM GMT
मंगल ग्रह पर NASA के अंतरिक्ष यान के साथ पहुंचे इन दो छात्राओं के नाम, जानिए क्यों
x
अमेरिका का अंतरिक्ष यान मंगल ग्रह की धरती पर सकुशल पहुंच गया है।

अमेरिका का अंतरिक्ष यान मंगल ग्रह की धरती पर सकुशल पहुंच गया है। इस यान के साथ ही महिला डिग्री कॉलेज और एमबीपीजी कॉलेज की दो होनहार छात्राओं का नाम भी मंगल ग्रह पहुंचा है।

मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं को तलाशने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा भेजे अंतरिक्ष यान में हल्द्वानी की दो छात्राओं शिवानी मिश्र व हिमानी मिश्र के नाम भी शामिल हैं। बीते शुक्रवार को नासा का यह अंतरिक्ष यान मंगल पर सकुशल पहुँच गया।

अंतरिक्ष में रुचि रखने वाले लोगों से नासा ने 30 सितंबर 2019 तक नाम माँगे थे। जिन लोगों ने अपने नाम भेजे, उन्हें आनलाइन बोर्डिंग पास दिए गए। सभी नामों को एक सिलिकॉन वेफर माइक्रोचिप पर एक इलेक्ट्रॉनिक बीम की मदद से उकेरा गया है। यह चिप हमेशा के लिए मंगल (Mars) पर पर रहेगी।

नासा का मंगल मिशन जुलाई 2020 में लांच किया गया था। कैलीफोर्निया स्थित नासा के जेट प्रोपल्शन लैबोरेटरी के ब्रूस बैनर्ड ने कहा कि मंगल अंतरिक्ष में रुचि रखने वाले सभी आयु के लोगों को रोमांचित करता है। यह मौका उन्हें उस अंतरिक्ष यान का हिस्सा बनने का मौका देगा जो मंगल ग्रह के बारे में अध्ययन करेगा।

शिवानी मिश्र एमबीपीजी से भौतिक विज्ञान में शोध कर रही हैं तथा हिमानी मिश्र महिला महाविद्यालय से भौतिक विज्ञान में एमएससी कर रही हैं। शिवानी और हिमानी को विश्वास है कि भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो जल्द ही मानवयुक्त यान मंगल पर भेजने में कामयाब होगी।


Next Story