विज्ञान

जापान का चंद्रमा लैंडर, 'एक्स-रे मिशन' आज होगा लॉन्च

jantaserishta.com
28 Aug 2023 10:00 AM IST
जापान का चंद्रमा लैंडर, एक्स-रे मिशन आज होगा लॉन्च
x
टोक्यो: चंद्रयान-3 की सफलता के बाद जापान की अंतरिक्ष एजेंसी सोमवार को चंद्रमा की सतह पर एक लैंडर और एक एक्स-रे मिशन लॉन्च करने के लिए तैयार है। लैंडर, जिसे जापानी भाषा में "मून स्नाइपर" नाम दिया गया है, लॉन्च के तीन-चार महीने बाद चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा। जापानी एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी का मून स्‍नाइपर भेजने का लक्ष्य छोटे पैमाने पर एक हल्की जांच प्रणाली हासिल करना और भविष्य के अन्वेषण के लिए आवश्यक पिनपॉइंट लैंडिंग तकनीक का उपयोग करना है।
सफल होने पर रूस, अमेरिका, चीन और भारत के बाद जापान चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला पांचवां देश बन जाएगा। एजेंसी मिशन एक्स-रे इमेजिंग और स्पेक्ट्रोस्कोपी मिशन (एक्सआरआईएसएम) के तहत एक उपग्रह को भी पृथ्‍वी की कक्षा में स्‍थापित करेगी जो वैज्ञानिकों को सितारों और आकाशगंगाओं में प्लाज्मा का निरीक्षण करने में मदद करेगा। एक्सआरआईएसएम के ईएसए परियोजना वैज्ञानिक माटेओ गुएनाजी ने एक बयान में कहा, “एक्स-रे खगोल विज्ञान हमें ब्रह्मांड में सबसे ऊर्जावान घटनाओं का अध्ययन करने में सक्षम बनाता है। यह आधुनिक खगोल भौतिकी में महत्वपूर्ण सवालों के जवाब देने की कुंजी है।"
मूल रूप से शनिवार को उड़ान भरने वाला मिशन खराब मौसम के कारण सोमवार के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब यह तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र में योशिनोबू लॉन्च कॉम्प्लेक्स से एच-2ए रॉकेट द्वारा भेजा जायेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story