- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- विज्ञान
- /
- जैसे किसी कक्षा में...
विज्ञान
जैसे किसी कक्षा में प्रवेश कर रहे हों...NASA की लिफ्ट में शुभांशु शुक्ला का रोमांचक अनुभव
jantaserishta.com
1 May 2026 11:54 AM IST

x
नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के पूर्व पायलट और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की एक आम लिफ्ट से जुड़ा रोमांचक अनुभव शेयर किया। सोशल मीडिया पर किए पोस्ट में उन्होंने बताया कि नासा की एक आम लिफ्ट में घुसते ही उन्हें महसूस हुआ कि वह किसी दूसरे फ्लोर पर नहीं बल्कि पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश कर रहे हैं।
इस अनोखे रोमांचक अनुभव को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है। शुभांशु शुक्ला ने बताया कि नासा की उस लिफ्ट में पहली बार कदम रखते समय उन्हें लगा जैसे वे स्पेस में जा रहे हों। लिफ्ट का अंदरूनी हिस्सा इतना हाईटेक और स्पेस स्टेशन जैसा बना हुआ है कि सिमुलेशन और असलियत के बीच का फर्क लगभग मिट जाता है। उन्होंने बताया कि हर बार लिफ्ट में सफर करते समय एक शांत लेकिन गहरा रोमांच महसूस होता था।
उन्होंने पोस्ट में बताया, “यह नासा की लिफ्टों में से एक है। इसमें घुसते ही ऐसा लगता है कि हम कुछ मंजिल ऊपर नहीं जा रहे बल्कि सीधे ऑर्बिट में पहुंच रहे हैं। इसका इंटीरियर स्पेस स्टेशन की बिल्कुल नकल है।”
शुभांशु शुक्ला ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें लिफ्ट का आंतरिक दृश्य दिख रहा है। इस अनुभव ने उन्हें अपने बचपन के सपनों और शुरुआती प्रेरणा की याद दिला दी। उन्होंने लिखा कि छोटी-छोटी चीजें भी हमें बड़े सपनों की राह पर प्रेरित रखती हैं।अपनी पोस्ट में शुक्ला ने एक गहरा संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि असाधारण लक्ष्यों का पीछा करते समय अक्सर छोटी-छोटी बातें ही हमारे हौसले को जिंदा रखती हैं। हमें अपने अंदर के बच्चे को कभी नहीं भूलना चाहिए, जो छोटी चीजों में भी खुशी ढूंढ लेता है। खुशी सिर्फ मंजिल पर ही नहीं बल्कि पूरे सफर के दौरान भी मिलती है।
पिछले साल जून में सुभांशु शुक्ला आईएसएस के एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बने। वह 16 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे। यह मिशन भारत के साथ ही हंगरी व पोलैंड के लिए भी चार दशक बाद मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम में वापसी का प्रतीक रहा। वहीं सुभांशु शुक्ला ने इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) का प्रतिनिधित्व किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





