विज्ञान

एलियंस से संपर्क करने में लगेगा 4,00,000 साल का समय, नए रिसर्च में दावा, इंसानों के अस्तित्व पर ही उठा सवाल

Tulsi Rao
4 May 2022 5:06 AM GMT
एलियंस से संपर्क करने में लगेगा 4,00,000 साल का समय, नए रिसर्च में दावा, इंसानों के अस्तित्व पर ही उठा सवाल
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अपने अस्तित्व के साथ ही इंसान इस सवाल का जवाब खोज रहा है कि क्या इस पूरे ब्रह्मांड में हम अकेले हैं। एलियंस को लेकर कई तरह की कहानियां और किताबें हैं। लेकिन क्या सच में एलियंस होते हैं और क्या हम उनसे कभी मिल पाएंगे? अगर आप यह सोच रहे हैं कि एलन मस्क के स्पेस एक्स के रॉकेट में बैठ कर आप एलियंस से मिलेंगे तो आप पूरी तरह गलत हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि एलियंस के साथ संपर्क साधने में हजारों साल का समय लग सकता है।

नए शोध के जरिए ये पता चला है कि हमारा ब्रह्मांड इतना बड़ा है, जिसमें जीवन की संभावना बहुत कम है। अगर सच में कभी एलियंस से संपर्क हो सका तब तक इंसान धरती से खत्म हो चुके होंगे। इंसान एलियंस से कॉन्टैक्ट कब कर सकेगा? वैज्ञानिकों ने बताया है कि अगर किस्मत अच्छी हुई तो दो हजार साल लगेंगे। लेकिन एलियंस से संपर्क बनाने में 400,000 साल से ज्यादा का समय लगेगा। बीजिंग नॉर्मल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की रिसर्च एस्ट्रोफिजिकल जर्नल में छपी है। शोधकर्ताओं ने अलग-अलग गणना के आधार पर अनुमान लगाया है कि आकाश गंगा में लगभर 36 प्रजातियां संभव हैं। ये संख्या गैलेक्टिक स्टार के गठन, धातु वितरण और पृथ्वी जैसे ग्रहों को होस्ट करने वाले सितारों की गणना से जुड़ी है।
चार लाख साल पहले ही आए इंसान
चार लाख साल इंसानी प्रजाति के लिए बहुत ज्यादा है, क्योंकि उसका अस्तित्व ही तीन लाख साल पहले हुआ है। इंसानों ने खेती ही 12,000 साल पहले सीखी है। शोधकर्ताओं ने अलौकिक बुद्धिमान सभ्यताओं (CETIs) के साथ संपर्क साधने के समय की गणना करने का प्रयास किया है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि हमारे आस-पास के ग्रहों पर जीवन की कितनी संभावना है। अगर जीवन है भी तो क्या उसके पास इतना ज्ञान है कि वह हमारे साथ संपर्क कर सके।
एलियंस को मिली इंसानों के क्लोन बनाने की टेक्निक! एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने स्पेस में भेजा हमारा DNA
एलियंस से संपर्क करने तक इंसान खत्म हो चुके होंगे
शोधकर्ता लिखते हैं कि, 'हमारी सभ्यता का जीवन काल बेहद सीमित हो सकता है। इसके लिए जनसंख्या, परमाणु युद्ध, अचानक जलवायु परिवर्तन, धूमकेतू का पृथ्वी से टकराना जैसी कई चीजें हो सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो कभी भी इंसान एलियंस के साथ संपर्क नहीं कर सकेंगे। नासा जैसी संस्थान एलियंस के साथ कॉन्टैक्ट करने के लिए हर साल लाखों डॉलर खर्च कर रही हैं।


Next Story