विज्ञान

इसरो को मानव अंतरिक्ष मिशन के लिए टेस्ट क्रू मॉड्यूल मिला, ट्वीट कर जानकारी दी

jantaserishta.com
25 Feb 2023 9:45 AM IST
इसरो को मानव अंतरिक्ष मिशन के लिए टेस्ट क्रू मॉड्यूल मिला, ट्वीट कर जानकारी दी
x
चेन्नई (आईएएनएस)| भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने शुक्रवार को अपने मानव अंतरिक्ष मिशन- गगनयान की पहली परीक्षण उड़ान के लिए पहला सिम्युलेटेड क्रू मॉड्यूल (एससीएम) स्ट्रक्च र एसेंबली प्राप्त किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने एक ट्वीट में कहा: आज, इसरो को गगनयान परियोजना के लिए सिम्युलेटेड क्रू मॉड्यूल (एससीएम) स्ट्रक्च र असेंबली प्राप्त हुई। यह पहला स्वदेशी एससीएम वीएसएससी (विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर) द्वारा विकसित किया गया है और मंजीरा मशीन बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद द्वारा तैयार किया गया है।
इसरो के मुताबिक, यह एससीएम अनप्रेशराइज्ड क्रू मॉड्यूल है। यह आकार, बाहरी मोल्ड लाइन और पैराशूट सिस्टम और वास्तविक चालक दल मिशन कॉन्फिगरेशन के पायरोस जैसी प्रमुख प्रणालियों के इंटरफेस का अनुकरण करता है। क्रू एस्केप सिस्टम और अन्य सबसिस्टम को मान्य करने के लिए परीक्षण रॉकेट मिशन में एससीएम का उपयोग किया जाएगा।
इसरो ने कहा, वास्तविक क्रू मॉड्यूल दबावयुक्त कैप्सूल है जो गगनयान मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों को समायोजित करता है। अंतरिक्ष एजेंसी इस साल के अंत में एक परीक्षण रॉकेट उड़ाने की योजना बना रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story