विज्ञान

क्या सूर्य से जुड़ा है महामारी और युद्ध का संबंध? जानें क्या कहते हैं वैज्ञानिक

Gulabi
26 Feb 2022 4:50 PM GMT
क्या सूर्य से जुड़ा है महामारी और युद्ध का संबंध? जानें क्या कहते हैं वैज्ञानिक
x
जानें क्या कहते हैं वैज्ञानिक
क्या वाकई पृथ्वी पर आने वाली महामारियां और युद्ध सूर्य से प्रभावित होती हैं? क्या हमारे इतिहास में जितनी भी क्रांतियां और बड़ी घटनाएं हुई हैं, उसका संबंध सूर्य से रहा है? आपको ये सवाल जरूर अटपटे से लग रहे होंगे, लेकिन एक वैज्ञानिक ने इसको लेकर कई ठोस प्रमाण काफी पहले ही प्रस्तुत कर दिए थे।
दुनिया में फैली कोरोना महामारी के बीच रूस और यूक्रेन में युद्ध छिड़ चुका है जिसके बाद तीसरे विश्व युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। अगर तीसरा विश्व युद्ध होता है तो बड़े स्तर पर जानमाल का नुकसान होगा। इस युद्ध में शामिल होने वाले देश और बाहर रहने वाले दोनों को इसकी मार झेलनी पड़ेगी। अब सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या इस समय दुनिया में जो भी कुछ हो रहा है वह सूर्य से जुड़ा हुआ है? रूस के प्रसिद्ध वैज्ञानिक एलेक्सेंडर चीजेवस्की ने दुनिया में फैलने वाली महामारी और होने वाले युद्ध को सूर्य से जोड़ा था और इसके प्रमाण भी दिए थे।
1920 में रूस के वैज्ञानिक चीजेवस्की ने इस बात की खोज की थी। उन्होंने रिसर्च के दौरान पाया कि सूर्य पर हर 11 साल में पीरियोडिकली विस्फोट होता है। चीजेवस्की को अपनी खोज के दौरान पता चला कि जब सूर्य पर आणविक विस्फोट होते हैं तभी धरती पर युद्ध और क्रांतियों की शुरुआत होती है।
चीजेवस्की ने कहा था कि 700 वर्षों के लंबे इतिहास में सूर्य पर जब भी ऐसी घटना हुई हैं, तो धरती पर दुर्घटनाएं घटी हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि रूसी वैज्ञानिक ने इसका वैज्ञानिक विश्लेषण भी किया था।
चीजेवस्की के विश्लेषण के बाद सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टालिन ने उनको जेल में बंद कर दिया था। स्टालिन की मौत के बाद चीजेवस्की जेल से छूट पाए थे। जोसेफ स्टालिन का मानना था कि धरती पर जो भी क्रांतियां होती हैं उसका कारण आर्थिक भिन्नता है, जबकि चीजेवस्की मानते थे इसका कारण सूर्य पर हुआ विस्फोट है।
Next Story