विज्ञान

असम में मिले पत्थरों के रहस्यमय जार से इंडोनेशिया का निकला रिश्ता, वैज्ञानिक हैरान, इन सवालों का खोज रहे जवाब

Tulsi Rao
1 May 2022 10:57 AM GMT
असम में मिले पत्थरों के रहस्यमय जार से इंडोनेशिया का निकला रिश्ता, वैज्ञानिक हैरान, इन सवालों का खोज रहे जवाब
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। असम में शोधकर्ताओं को विशाल रहस्यमय जार मिले हैं। जिनका आकार और आकृति अलग-अलग है। कुछ जार मिट्टी से बाहर हैं तो कुछ पूरी तरह मिट्टी में धंसे हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि ये प्राचीन अंत्येष्टि की प्रक्रिया में इनका इस्तेमाल हुआ होगा। इसी तरह के पत्थर इंडोनेशिया और लाओस में भी पाए जा चुके हैं। ये जार कितने पुराने हैं इसकी तारीख पुरातत्विदों ने तय नहीं की है। हालांकि उनका मानना है कि इस क्षेत्र में पाए जाने वाले जार 401 ईसा पूर्व के करीब के हैं। 2020 में पहली बार ये जार मिले थे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की तीन यूनिवर्सिटी ने इस पर रिसर्च किया जो इस सप्ताह एशियन आर्कियोलॉजिकल जर्नल में छपा है। नॉर्थ इस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी के तिलोक ठकूरिया ने इस रिसर्च का नेतृत्व किया। ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता निकोलस स्कोपल ने कहा कि हमें नहीं पता कि इन विशालकाय जार को किसने बनवाया, वह कहां रहते थे? ये सब अभी रहस्य ही है।
10 साइटों पर 700 से ज्यादा जार मिले
नागा लोगों में ये कहानियां प्रसिद्ध हैं कि कभी इन जार में मोती और अन्य भौतिक सामना होते थे। डॉ. तिलोक ठकूरिया ने बताया कि अब ये जार खाली हैं, लेकिन संभव है कि कभी ये भरे रहे हों और ढक्कन से बंद रहे होंगे। शोधकर्ताओं ने कहा, इससे पहले इसी तरह की साइट मेघालय में भी खोजी गई थी। ठकूरिया ने कहा कि असम में 10 साइटें हैं जहां करीब 700 से ज्यादा जार हैं। उनका मानना है कि उन्होंने अभी बहुत छोटे इलाके को खोजा है। अगर सही से खोजा जाए तो ये बहुत सारे होंगे।
लाओस में 2016 में मिले थे जार
निकोलस स्कोपल ने कहा कि खेती के लिए ज्यादा से ज्यादा जंगल साफ हो रहे हैं। इन जार को खोजने में हम जितना समय लेंगे उनके नष्ट होने की संभावना उतनी ही है। लाओस में 2016 में इसी तरह के जार मिले थे। भारत और लाओस के जार में समानता देखने को मिलती है। बस उनकी आकृति अलग है। असम में शोधकर्ताओं को विशाल रहस्यमय जार मिले हैं। जिनका आकार और आकृति अलग-अलग है। कुछ जार मिट्टी से बाहर हैं तो कुछ पूरी तरह मिट्टी में धंसे हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि ये प्राचीन अंत्येष्टि की प्रक्रिया में इनका इस्तेमाल हुआ होगा। इसी तरह के पत्थर इंडोनेशिया और लाओस में भी पाए जा चुके हैं। ये जार कितने पुराने हैं इसकी तारीख पुरातत्विदों ने तय नहीं की है। हालांकि उनका मानना है कि इस क्षेत्र में पाए जाने वाले जार 401 ईसा पूर्व के करीब के हैं। 2020 में पहली बार ये जार मिले थे।

Next Story