विज्ञान

न्यू मैक्सिको में मिले हिमयुग के पैरों के निशान, 23000 साल पहले भी अमेरिका में जिन्दा थे इंसान

Tulsi Rao
12 Jun 2022 8:10 AM GMT
न्यू मैक्सिको में मिले हिमयुग के पैरों के निशान, 23000 साल पहले भी अमेरिका में जिन्दा थे इंसान
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज से हजारों साल पहले एक समय ऐसा भी था, जब पृथ्वी काफी ठंडी हुआ करती थी। उस समय पृथ्वी के सतह पर बर्फ की मात्रा इतनी ज्यादा हुई करती थी कि वैज्ञानिकों ने उसे हिमयुग का नाम दे दिया। हिमयुग के दौरान अत्याधिक ठंडी जगहों यानी भूमध्य रेखा के आसपास के इलाकों को छोड़कर बाकी जगहों पर इंसानों का रहना आसान नहीं था। लेकिन, अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य में स्थित व्हाइट सैंड्स नेशनल पार्क में पाए गए प्राचीन मानव पैरों के निशान कुछ और कहानी ही बयां करते हैं। इन पैरों से पता चलता है कि हिमयुग के दौरान जीवन कैसा था। ये पदचिह्न मानव के उत्तरी अमेरिका में आने के बारे में नए सबूत भी देते हैं।

अमेरिका में मिले हजारों साल पुराने पैरों के निशान
हिमयुग के मनुष्यों और जानवरों के छोड़े गए हजारों प्राचीन पैरों के निशान न्यू मैक्सिको के व्हाइट सैंड्स नेशनल पार्क की चकाचौंध वाली सफेद सतहों पर मीलों तक फैले हुए हैं। ये पदचिह्न अमेरिका में जीवन का सबूत तो देते ही हैं, साथ में उन क्षणों को की गवाही भी देता है जब मानव अब-विलुप्त हिमयुग के जानवरों के साथ यहां से गुजरा था। इन जानवरों में विशाल जमीनी स्लॉथ और मैमथ शामिल हैं, जो आज विलुप्त हो चुके हैं।
23,000 साल पहले अमेरिका में रहते थे इंसान
इन फुटप्रिंट्स से पता चलता है कि मनुष्य 23,000 साल पहले तक उत्तरी अमेरिका में थे। हालांकि पहले हुए अध्ययनों में दावा किया गया था कि हिमयुग के दौरान मनुष्य 16000 वर्ष पहले ही उत्तरी अमेरिका पहुंचा था। ऐसे में इन पदचिह्नों को लेकर की गई नई स्टडी पुराने दावों को झूठा साबित करती है। टीवी पर टेलिकॉस्ट होने वाली इस सीरीज को स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री के डायरेक्टर और नोवा के 2020 डॉक्यूमेंट्री पोलर एक्सट्रीम के मेजबान किर्क जॉनसन ने होस्ट किया ह
इन लोगों के बारे में अध्ययन कर रहे वैज्ञानिक
प्रसिद्ध टीवी साइंस सीरीज नोवा ने इन फुटप्रिंट्स की विस्तार से पड़ताल की है। इससे पता चलता है कि पुरातत्वविदों की तुलना में उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप पर रहने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा थी। नोवा के को-एक्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर क्रिस श्मिट ने कहा कि दुनियाभर में मानव निवास और प्रवास की कहानी और अधिक जटिल होती जा रही है। न्यू मैक्सिको में निष्कर्ष मानव निवास की वैज्ञानिक रूप से सत्यापित समय को गलत ठहराते हैं। इससे बहुत सारे प्रश्न उठाते हैं कि ये लोग कौन थे और वे उत्तरी अमेरिका कैसे पहुंचे।
पैरों के निशानों के साथ मिले उस समय के बीज
रेत की सतह के नीचे खुदाई करने पर, पुरातत्वविदों ने न केवल पैरों के निशान की कई परतों की खोज की, उन्होंने लंबे समय से दबे हुए बीजों को भी उजागर किया। इस कारण उन्हें वो कच्चा माल मिला जिसकी कार्बन डेटिंग का उपयोग करके उम्र का पता लगाया गया। इससे इस फुटप्रिंट्स के बारे में भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी।


Next Story