- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- विज्ञान
- /
- यहां कड़की अब तक की...
विज्ञान
यहां कड़की अब तक की सबसे लंबी बिजली, लंबाई 768 KM, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Shiddhant Shriwas
21 May 2022 2:23 PM GMT
![यहां कड़की अब तक की सबसे लंबी बिजली, लंबाई 768 KM, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड यहां कड़की अब तक की सबसे लंबी बिजली, लंबाई 768 KM, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/05/21/1644182--768-km-.webp)
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | Ligthning Bolt Record: अक्सर हम सुनते हैं खराब मौसम में आसमानी बिजली गिरती है। कई जगहों पर इस तरह बिजली गिरती है कि लोगों की मौत भी हो जाती है। लेकिन, अमेरिका में इतनी बड़ी बिजली गिरी है कि वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। अब इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। क्योंकि, इसकी कुल लंबाई 768 किलोमीटर थी। इतना ही नहीं इस अद्भुत नजार को देखकर लोग हैरान रह गए।
जानकारी के मुताबिक, अमेरिका में अब तक की ये सबसे लंबी बिजली गिरी है। लंदन से हैम्बर्ग की दूरी तक बिजली चमकने का काफी अद्भुत नजारा देखा गया। रिपोर्ट के अनुसार, इस बिजली की लंबाई 768 किलोमीटर थी। मौसम विभाग का कहना है कि इससे पहले अप्रैल, 2020 में मिसिसिपी, लुइसियाना और टेक्सास में इस तरह की बिजली चमकी थी। उस समय भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बना था। विभाग का कहना है कि लेकिन, इस बार जो बिजली गिरी है वो न्यूयॉर्क और कोलंबस, ओहियो और हैम्बर्ग के बीच की दूरी के समान है।
पहले भी गिर चुकी है आकाशीय बिजली
WMO की प्रवक्ता क्लेयर नलिस का कहना है कि अगर कोई 768 किलोमीटर की दूरी की यात्रा प्लेन से करता है तो करीब डेढ से दो घंटे का समय लगता है। लेकिन, बिजली ने यह दूरी महज कुछ सेकेंड में पूरी कर ली। उन्होंने बताया कि जून, 2020 में उरुग्वे और अर्जेंटीना के ऊपर मैगाफ्लैश गिरी थी। वो करीब 17.1 सेकेंड तक दिखाई दी थी। हालांकि, उसने धरती को नहीं छुआ था। क्योंकि, अगर वो धरती को छूती तो बड़ा संकट आ सकता था। इससे पहले ऐसी बिजलियों का रिकॉर्ड अमेरिका और फ्रांस में दर्ज किया गया था। WMO के एक्सपर्ट की कमेटी ने दो साल पहले दक्षिणी ब्राजील के ऊपर 31 अक्टूबर 2018 को गिरी बिजली को सबसे बड़ी आकाशीय बिजली करार दिया था। इसने 709 किलोमीटर की दूरी तय की थी।
Next Story