- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- विज्ञान
- /
- Ghost Particle: सीधी...
विज्ञान
Ghost Particle: सीधी रेखा में सफर करते हैं पार्टिकल, इलेक्ट्रॉन से 5 लाख गुना हल्का
Rounak Dey
26 July 2022 12:59 PM GMT

x
बर्लिन : ब्रह्मांड की उत्पत्ति से लेकर आज तक ऐसी कई गुत्थियां हैं जिन्हें सुलझना अभी बाकी है। ऐसी ही एक पहेली का नाम है 'घोस्ट पार्टिकल' (Ghost Particle), जिसकी उत्पत्ति से जुड़ी एक बड़ी खोज हुई है। वैज्ञानिकों का दावा है कि एक खास तरह के 'घोस्ट पार्टिकल' संभवतः एक गैलेक्सी के कोर, 'ब्लेजर' (Blazars), से निकलते हैं जिसे एक विशालकाय ब्लैक होल से ऊर्जा मिलती है। इस खोज ने स्पेस के एक बड़े रहस्य पर प्रकाश डाला है।
गैलेक्सी के कोर को ब्लेजर के रूप में जाना जाता है और इस आकाशगंगा के केंद्र में एक सुपरमैसिव ब्लैक होल स्थित है, जिसका बीम सीधे पृथ्वी की तरफ है। न्यूट्रिनो को ही कई बार 'घोस्ट पार्टिकल' के नाम से जाना जाता है क्योंकि ये इतने हल्के होते हैं कि इनका किसी पदार्थ के साथ क्रिया करना बेहद मुश्किल होता है और ये हमारे शरीर और पृथ्वी जैसे ग्रहों के आरपार जा सकते हैं। इस वजह से इन्हें पकड़ना बेहद मुश्किल होता है।
सीधी रेखा में सफर करते हैं पार्टिकल
न्यूट्रिनो अंतरिक्ष से एक सीधी रेखा में यात्रा करते हैं जिससे कभी-कभी खगोलविद इन्हें आसमान में एक विशेष स्थान पर खोजने में सक्षम होते हैं। न्यूट्रिनो के स्रोत की खोज से हम उन प्राकृतिक कारखानों के बारे में पता लगा सकते हैं जहां से कॉस्मिक किरणें निकलती हैं। एस्ट्रोफिजिकल जर्नल लेटर्स में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन के अनुसार, वुर्जबर्ग के जूलियस मैक्सिमिलियन यूनिवर्सिटी की एक खगोलशास्त्री सारा बुसन के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने नए सबूत पेश किए हैं जिनके मुताबिक 'ब्लेजर न्यूट्रिनो की फैक्ट्रियां हैं।'
काम आया आइसक्यूब न्यूट्रिनो ऑब्जर्वेटरी का डेटा
शोधकर्ताओं ने कहा कि न्यूट्रिनो ब्रह्मांड में सबसे मुश्किल से देखे जाने वाले कण हैं जो लगभग बिना किसी रुकावट के यात्रा करने में सक्षम होते हैं। बुसन और उनके साथी अंटार्कटिका में आइसक्यूब न्यूट्रिनो ऑब्जर्वेटरी के डेटा का इस्तेमाल करके इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं, जो धरती पर सबसे संवेदनशील न्यूट्रिनो डिटेक्टर है। न्यूट्रिनो की खोज करने और यह जानते हुए कि ये कहां से आ रहे हैं, वैज्ञानिकों ने दक्षिणी ध्रुव में एक IceCube Neutrino Observatory स्थापित की है।
Next Story