विज्ञान

आलीशान घर मिला, वैज्ञानिक तक चौंक गए

jantaserishta.com
25 Aug 2022 1:10 PM IST
आलीशान घर मिला, वैज्ञानिक तक चौंक गए
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: पुरातत्वविदों ने इज़राइल (Israel) के रेगिस्तानी दक्षिणी इलाके में 1,200 साल पुरानी एक भव्य संपत्ति का पता लगाया, जो नेगेव (Negev) इलाके के धनी लोगों की जीवन की एक अनूठी झलक पेश करती है. इसकी बनावट को देखकर भी पुरातत्वविद हैरान हैं.

इज़राइल के पुरावशेष प्राधिकरण (Antiquities Authority) ने हाल ही में बताया कि राहत के बेडौइन शहर में की गई यह खोज, 8वीं या 9वीं शताब्दी के शुरुआती इस्लामिक काल की है.
पुरातत्वविदों के मुताबिक, यह आलीशान घर एक आंगन के चारों ओर बनाया गया था, और इसमें रहने वाले लोगों के लिए चारों ओक कई कमरे बने हुए थे.
एक काफी बड़ी जगह में पत्थर का फर्श था और उसी से दीवारें सजाई गई थीं. साथ ही हॉल का फर्श मार्बल का था. पुरातत्वविदों को वहां से कई तरह के मिट्टी के बर्तन और खाना परोसने के लिए खूबसूरत कांच के बर्तन भी मिले.
प्रांगण के नीचे, पुरातत्त्वविद पत्थर से बने भूमिगत तहखाने देखकर हैरान रह गए. इन तहखानों के बरे में कहा जा रहा है कि इसका इस्तेमाल चिलचिलाती रेगिस्तानी धूप से दूर, ठंडे तापमान पर चीजों को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता था.
ये तिजोरीनुमा तहखाने बड़ी ही सावधानी और मजबूती से बनाए गए थे, ताकि लोग उनके बीच भूमिगत रूप से आ-जा सकें. इन तहखानों से एक रास्ता एक कुंड की तरफ भी जाता है जहां लोगों को ठंडा पानी मिलता होगा.
विशेषज्ञों का कहना है कि इस हवेली के मालिक समृद्ध रहे होंगे और आलीशान जीवन जीते थे. जो भी अवशेष साइट से मिल रहे हैं उनसे ये साबित होता है कि ये घर किसी अमीर व्यक्ति का था जिसके पास काफी कुछ था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story