- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- विज्ञान
- /
- विशेषज्ञों का दावा:...
विज्ञान
विशेषज्ञों का दावा: पूरी तरह खत्म नहीं हो सकता है कोरोना वायरस! इन्फ्लुएंजा की तरह हमेशा रहेगा मौजूद...
Shubhra Nandy
10 July 2021 11:00 AM IST

x
विशेषज्ञों ने दावा किया है कि कोरोना वायरस इन्फ्लुएंजा की तरह ही हमेशा मौजूद रहेगा।
विशेषज्ञों ने दावा किया है कि कोरोना वायरस इन्फ्लुएंजा की तरह ही हमेशा मौजूद रहेगा। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वायरस जल्द ही अपने स्थानिक चरण में पहुंच जाएगा। यानी यह हमेशा एक निश्चित आबादी या क्षेत्र में मौजूद रहेगा।
आईसीएमआर में महामारी विज्ञान और संचारी रोग विभाग के प्रमुख डॉ. समीरन पांडा ने कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि जब कोई वायरस अपने स्थानिक चरण में चला जाता है, तो वार्षिक वैक्सीनेशन की जरूरत हो सकती है. कमजोर प्रकृति के आबादी को सालाना वैक्सीन भी लेना पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि आमतौर पर फ्लू के रूप में जानी जानेवाली इन्फ्लूएंजा आज से सौ साल पहले एक महामारी थी। लेकिन आज यह स्थानिक है। इसी तरह कोरोना के बारे में उम्मीद की जा रही है कि यह महामारी भी अपने वर्तमान चरण से धीरे-धीरे स्थानिक हो जाएगा।
Next Story





