विज्ञान

भारत की सैटेलाइट को एलन मस्क की कंपनी SpaceX ने किया लॉन्च, जानें फायदे

jantaserishta.com
19 Nov 2024 11:30 AM IST
भारत की सैटेलाइट को एलन मस्क की कंपनी SpaceX ने किया लॉन्च, जानें फायदे
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: अरबपति एलन मस्क की कंपनी SpaceX की मदद से भारत की सैटेलाइट GSAT-N2 या GSAT 20 सफलतापूर्वक लॉन्च हो चुकी है। ISRO यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने स्पेस एक्स के फॉल्कन 9 रॉकेट की मदद से सैटेलाइट की लॉन्च कराया। खबर है कि इस सैटेलाइट की मदद से संचार व्यवस्था और इंटरनेट के मामले में बड़े फायदे के आसार हैं।
इस सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के कुछ समय बाद ही स्पेस एक्स ने GSAT-N2 या GSAT 20 से जुड़े कुछ वीडियो जारी किए हैं, जिनमें नजर आ रहा है कि कैसे फॉल्कन 9 ने इन्हें अंतरिक्ष तक पहुंचाया। भारतीय सैटेलाइट 4700 किलोग्राम वजन की है। जबकि, इसरो के एलएमवी-3 में जीटीओ में 4,000 किलोग्राम तक के उपग्रहों को लॉन्च करने की क्षमता है।
सैटेलाइट को 32 यूजर बीम्स से डिजाइन किया गया है, जिसमें 8 संकरी और 24 चौड़ी बीम शामिल हैं। इन सभी पर देशभर में फैले सब स्टेशन काम कर रहे हैं। खास बात है कि भारत लगभग 430 विदेशी सैटेलाइट लॉन्च कर चुका है, लेकिन इस विदेशी सैटेलाइट को केप कार्निवल से लॉन्च किया जाना था। मस्क से पहले भारत भारी सैटेलाइट्स के लिए यूरोप के एरियनस्पेस पर निर्भर रहता था।
सुदूर इलाकों में पहुंचेगा इंटरनेट
इसमें केए बैंड हाई-थ्रोपुट कम्यूनिकेशंस के लिए 40 स्पॉट बीम्स हैं, जो किसी भी खास भौगोलिक इलाके में सिग्नल ट्रांसमिट करके 48 जीबीपीएस स्पीड वाली इंटरनेट सेवा प्रदान करक सकते हैं। इनमें से कुछ नैरो बीम हैं, जो उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए हैं। बाकी बीम्स देश के अन्यहिस्सों के लिए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story