विज्ञान

Draconid Meteor Shower:आज रात आसमान से होगी तारों की बारिश, पूरे अक्टूबर छाई रहेगी आतिशबाजी

Kunti Dhruw
8 Oct 2020 2:26 PM GMT
Draconid Meteor Shower:आज रात आसमान से होगी तारों की बारिश, पूरे अक्टूबर छाई रहेगी आतिशबाजी
x
अक्टूबर का आसमान रात के वक्त जैसे आतिशबाजी से भरा रहने वाला है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | लंदन: अक्टूबर का आसमान रात के वक्त जैसे आतिशबाजी से भरा रहने वाला है। 8-9 अक्टूबर की शाम Draconid Meteor Shower (उल्कापिंडों की बारिश) की वजह से हर घंटे टूटते तारे नजर आएंगे। आमतौर पर उल्कापिंड कॉमेट (comets) से बनते हैं। जब कॉमेट सूरज का चक्कर काटते हैं तो उनसे धूल और बर्फ निकलती है। जब धरती के करीब से गुजरते हैं तो रोशनी के साथ ये टूटते तारे (shooting stars) जैसे नजर आते हैं।

Draconid टूटते तारों का नाम Draco तारामंडल के नाम पर रखा गया है। धरती जब Giacobini-Zinner कॉमेट के मलबे से होकर गुजरती है तो ये बनते हैं। आमतौर पर टूटते तारे तड़के सुबह दिखते हैं लेकिन Draconid शाम को सबसे अच्छी तरह से नजर आते हैं। इनके 8-9 अक्टूबर को दिखाई देने की उम्मीद है।

और भी उल्कापिंडों की बौछार

अगर आप Draconid किसी वजह से नहीं देख पाते हैं तो अक्टूबर में एक और उल्कापिंड की बारिश होगी। Orionid के 20-21 अक्टूबर की रात बड़ी संख्या में होने की उम्मीद है। ये Orion तारामंडल की ओर से आते हैं और इनका संबंध फेमस Halley's comet से है। इसके अलावा अक्टूबर में Taurid भी होगा जो Tauras तारामंडल से आता है। इसके 9-10 अक्टूबर और फिर 10-11 नवंबर को पीक पर होने की उम्मीद है।

Next Story