विज्ञान

डॉ. मान्धाता सिंह को किया जाएंगा सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित

Gulabi
9 Aug 2021 9:51 AM GMT
डॉ. मान्धाता सिंह को किया जाएंगा सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित
x
डॉ. सिंह को यह पुरस्कार बामेती, पटना के परिसर में सूबे के कृषि मंत्री देंगे

बक्सर। हिन्दुस्तान संवाददाता। बामेती के बीसवां स्थापना दिवस पर पटना में आयोजित समारोह में जिले के लालगंज स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यरत डॉ. मांधाता सिंह, कृषि वैज्ञानिक शस्य को आगामी 10 अगस्त को सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान वर्ष 2020-21 में कृषि प्रक्षेत्र में किए गए उत्कृष्ठ कार्यों एवं आत्मा की ओर से संचालित प्रचार-प्रसार को सफल बनाने के लिए मिलेगा।


डॉ. सिंह को यह पुरस्कार बामेती, पटना के परिसर में सूबे के कृषि मंत्री देंगे। इसकी जानकारी बिहार कृषि प्रबंधन एवं प्रसार प्रशिक्षण संस्थान, बामेती के निदेशक डॉ. जितेंद्र प्रसाद ने पत्र जारी कर दिया है। बता दें कि कृषि वैज्ञानिक डॉ. मांधाता सिंह ने जिले के किसानों को कृषि के क्षेत्र में अत्याधुनिक व नवीनतम तकनीकों के प्रयोग से बेहतर उत्पादन करने एवं आय अर्जन करने को लेकर प्रशिक्षित करने का काम किया है। उन्होंने धान की दो प्रजातियों स्वर्ण शक्ति एवं स्वर्ण समृद्धि को विकसित करने में अपना अहम योगदान दिया था। उनके इस प्रयास से जिले में धान की इस नई प्रजाति को विकसित किया जा सका है। यह प्रजाति कम अवधि एवं इसके उत्पादन के लिए अन्य धान की फसलों की तुलना में चालीस फीसदी कम पानी में ही फसल प्राप्त किया जा सकता है। प्राकृतिक असंतुलन वह प्रकृति में हो रहे बदलाव को देखते हुए इस प्रजाति का इजाद किया गया है।

इसके अलावा उन्होंने जिले में जैविक खेती, फसल अवशेष प्रबंधन, दलहन, तिलहन की खेती में किसानों को नवीनतम तकनीकियों के बारे में जानकारी दी तथा उन्हें प्रशिक्षित किया। वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दुगना करने की सरकार की योजना को अमलीजामा पहनाया जा सके इसके लिए कृत संकल्पित हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सिंह को सम्मान की घोषणा के बाद केवीके के अन्य कृषि वैज्ञानिकों एवं कर्मियों में उत्साह और खुशी का माहौल व्याप्त है।
Next Story