विज्ञान

तबाही की घंटी! अंटार्कटिका में बची है सिर्फ आखिरी परत, ये भी पिघली तो 'फट' जाएंगे महासागर

Tulsi Rao
15 April 2022 4:02 PM GMT
तबाही की घंटी! अंटार्कटिका में बची है सिर्फ आखिरी परत, ये भी पिघली तो फट जाएंगे महासागर
x
वायुमंडलीय नदी आर्द्रता की एक लंबी धारा होती है, जो गर्म हवा और जलवाष्प को उष्‍णकटिबंध क्षेत्रों से धरती के अन्य हिस्सों तक लेकर जाती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। लंदन : अंटार्कटिका में मार्च का तापमान जब सामान्य से 38 डिग्री सेल्सियस अधिक हुआ तो लॉस एंजिल्स के आकार की बर्फ की एक परत पिघल गई। वैज्ञानिकों को यह तो नहीं पता कि अत्यधिक तापमान ने इस घटना में क्या भूमिका निभाई लेकिन 'वायुमंडलीय नदी' से निकलने वाली गर्मी इसके लिए घातक साबित हुई। वायुमंडलीय नदी आर्द्रता की एक लंबी धारा होती है, जो गर्म हवा और जलवाष्प को उष्‍णकटिबंध क्षेत्रों से धरती के अन्य हिस्सों तक लेकर जाती है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को प्रकाशित एक नए अध्ययन में बताया गया है कि 'आसमान की नदियां', जो बारिश कराती हैं और बर्फ गिराती हैं, अत्यधिक तापमान, सतह को पिघलाने, समुद्री बर्फ को कमजोर करने और महासागरों का जलस्तर बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होती हैं। इन परिस्थितियों का अध्ययन अंटार्कटिका की दो बर्फ की परतों के पिघलने के दौरान किया गया। लारसेन ए और बी बर्फीली परतें क्रमशः 1995 और 2002 की गर्मियों में पिघल गई थीं।
बर्फीली चादरों के पिघलने के क्या कारण?
अध्ययन के अनुसार बढ़ते पर्यावरण संकट ने खतरे को और बढ़ा दिया है और जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, बची हुई सबसे बड़ी परत लारसेन सी पर भी खतरा मंडरा रहा है। यह अध्ययन नेचर जर्नल कम्युनिकेशन अर्थ एंड एनवायरनमेंट प्रकाशित हुआ था। अंटार्कटिका की बर्फीली चादरों को अस्थिर करने के कई कारक हैं। गर्म और शुष्क हवाएं जो ठंडी हवाओं के ऊपर बहने के बाद पहाड़ से नीचे की ओर बहती हैं।
क्या हो अगर लारसेन सी पिघल जाए?
ये हवाएं तापमान में अचानक और नाटकीय ढंग से बदलाव का कारण बन सकती हैं, जो अंटार्कटिका में बर्फ के पिघलने की सबसे बड़ी वजह है। अगर लारसेन सी परत पिघलती है तो यह हमारे ग्रह के लिए चिंता का कारण बन सकती है क्योंकि इससे समुद्र का जल स्तर तेजी से ऊपर जाएगा। दुनियाभर में बर्फ की परतें टूट रही हैं और बहकर समुद्र तक पहुंच रही हैं जिससे जलस्तर बढ़ रहा है।


Next Story