विज्ञान

DBO: मानव जीवन में काफी है महत्व विज्ञान

Neha Dani
9 Oct 2020 11:30 AM GMT
DBO: मानव जीवन में काफी है महत्व विज्ञान
x
सतत जीवन के लिए हम प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से ऊर्जा |

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सतत जीवन के लिए हम प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से ऊर्जा ,परिवहन आदि में विवेकपूर्ण निर्णय-क्षमता द्वारा दुष्प्रभाव को कम कर सकते हंै। उक्त बातें डीपीओ माध्यमिक शिक्षा मधुबनी नवीन कुमार ठाकुर ने रिजनल सेकेंडरी स्कूल के सभागार में बुधवार को 28 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिलास्तरीय एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण सह कार्यशाला के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि जीवन में विज्ञान का काफी महत्व है। उन्होंने कहा कि जो विद्यालय इसमें निबंधन नहीं करा सके है वे दो दिनों में करा लूं। ताकि उनका विद्यालय बाल विज्ञान कांग्रेस में वंचित न रह पाए। रीजनल सेकेंडरी स्कूल में गूगल मीट के माध्यम से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य विषय सतत जीवन हेतु विज्ञान है। इस प्रशिक्षण में जिले के 80 शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया। अध्यक्षता करते हुए बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य संरक्षक डॉ आर एस पांडेय ने कहा कि विज्ञान पर ही मानव जाति व देश दुनिया का भविष्य टिका हुआ है। यहां के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है ,जरूरत है शिक्षकों के दिशा निर्देशन का। शिक्षकों को बाल विज्ञानियों के प्रश्नों का उत्तर देना चाहिए जो नहीं दिया गया है ,यह आवाश्यक है। साइंस फॉर सोसाइटी के राज्य अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार ने कहा कि विज्ञान में ही हमलोगों का भविष्य है । जीवन में विज्ञान एवं सतत जीवन में विज्ञान के महत्व को जानना चाहिए । वहीं एकेडमिक कॉर्डिनेटर सह प्राचार्य मनोज कुमार झा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से शिक्षक और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ती है। बाल विज्ञान कांग्रेस पहली संस्था है जो बाल वैज्ञानिकों के भविष्य निर्माण ही नहीं, बल्कि विभिन्न समस्याओं से जुड़ी नवीन अनुसंधान का मार्ग भी प्रस्तुत करता है। मौके पर एकेडमिक कोऑर्डिनेटर इंजीनियर प्रत्यूष परिमल, जिला समन्वयक संतोष कुमार मिश्रा चुन्नू ,राजीव कुमार, अशोक कुमार, अमित कुमार, पवन उपस्थित थे। रिसोर्स पर्सन के रूप में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राष्ट्रीय साधन सेवी डॉ अरुण कुमार और डॉ सीएम झा ,रविंदर झा, अशोक ठाकुर, प्रेमनाथ गोसाई ,सीताराम यादव आदि थे। संचालन संतोष कुमार मिश्रा ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन शिक्षा विभाग के रमण झा ने किया।

Next Story