विज्ञान

आईएसएस के लिए डॉक किए गए रूसी स्पेसक्राफ्ट के बाहरी आवरण को पहुंचा नुकसान

jantaserishta.com
16 Dec 2022 2:00 PM IST
आईएसएस के लिए डॉक किए गए रूसी स्पेसक्राफ्ट के बाहरी आवरण को पहुंचा नुकसान
x

DEMO PIC 

मॉस्को (आईएएनएस)| अंतरिक्ष यात्रियों ने पाया है कि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से जुड़े रूसी अंतरिक्ष यान सोयुज एमएस-22 के इंस्ट्रूमेंट-असेंबली कंपार्टमेंट के बाहरी आवरण को नुकसान पहुंचा है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने रूस के अंतरिक्ष निगम रोस्कोस्मोस के एक बयान का हवाला देते हुए बताया कि अंतरिक्ष यान के डायग्नोस्टिक सिस्टम का वॉर्निग डिवाइस बंद हो गया था, जो कूलिंग सिस्टम में दबाव की गिरावट का संकेत देता है।
एक विजुअल में रिसाव की पुष्टि होने के बाद, आईएसएस के रूसी सेगमेंट के चालक दल के सदस्यों, सर्गेई प्रोकोपयेव और दिमित्री पेटेलिन द्वारा योजनाबद्ध अतिरिक्त गतिविधियों को रद्द कर दिया गया था।
रूसी कॉस्मोनॉट अन्ना किकिना ने नौका मल्टीफंक्शनल लेबोरेटरी मॉड्यूल पर लगे मैनिपुलेटर पर एक कैमरे का उपयोग करते हुए, सोयुज एमएस-22 की बाहरी सतह की तस्वीर खींची और अध्ययन के लिए डेटा को वापस धरती पर भेज दिया।
रोस्कोस्मो ने कहा कि वर्तमान में, आईएसएस और अंतरिक्ष यान के सभी सिस्टम सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और चालक दल सुरक्षित है। विशेषज्ञों द्वारा स्थिति का विश्लेषण करने के बाद आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।
सोयुज एमएस-22 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान 21 सितंबर को कजाकिस्तान के बैकोनूर कोस्मोड्रोम से रवाना हुआ, जिसमें प्रोकोपयेव, पेटेलिन और नासा के एक अंतरिक्ष यात्री को छह महीने की कक्षा में रहने के लिए आईएसएस ले जाया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story