विज्ञान

सिक्स पैक का जीन्स से कनेक्शन: स्ट्रॉन्ग DNA वालों में जल्द बनते हैं सिक्स पैक, पढ़े पूरी खबर

Rani Sahu
15 Oct 2021 6:30 PM GMT
सिक्स पैक का जीन्स से कनेक्शन: स्ट्रॉन्ग DNA वालों में जल्द बनते हैं सिक्स पैक, पढ़े पूरी खबर
x
कई बार दो लोग एकसाथ फिटनेस और डाइट का एक जैसा रूटीन फॉलो करते हैं

कई बार दो लोग एकसाथ फिटनेस और डाइट का एक जैसा रूटीन फॉलो करते हैं। इनमें से एक कुछ ही महीनों में सिक्स पैक बनाने में सफल हो जाता है और दूसरे को लम्बा समय लगता है। वैज्ञानिकों ने अपनी हालिया रिसर्च में इसकी वजह बताई है।

वैज्ञानिकों का कहना है, इसका एक कारण इंसान के जीन्स हो सकते हैं। कमजोर DNA वाले लोगों में एक्सरसाइज के बावजूद इसका देर से असर होता है। वहीं, स्ट्रॉन्ग DNA वाले लोगों में असर जल्दी दिखता है।
ऐसे हुई रिसर्च
इंसान के जीन्स का उसकी एक्साइज ट्रेनिंग पर क्या असर पड़ता है, इसे समझने के लिए कैम्ब्रिज की एंग्लिया रस्किन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पिछले 24 अध्ययनों की जांच-पड़ताल की।
एनालिसिस में सामने आया कि इंसान में 13 ऐसे जीन्स होते हैं जिनका कनेक्शन एक्सरसाइज से होता है। शरीर पर एक्सरसाइज का बेहतर असर दिखने के लिए इनका स्ट्रॉन्ग होना जरूरी है।
इन जीन्स का असर कार्डियो फिटनेस, मसल स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और एनएरोबिक एक्सरसाइज पर पड़ता है। इंसान की बॉडी पर एक्सरसाइज का बेहतर असर दिखने के लिए ये 13 जीन्स जिम्मेदार होते हैं।
72 फीसदी तक जीन्स जिम्मेदार
शोधकर्ताओं का कहना है, एक्सरसाइज के बाद दिखने वाले 72 फीसदी तक असर के लिए ये जीन जिम्मेदार होते हैं। हालांकि, इंसान के खानपान और पोषक तत्वों का भी अपना रोल होता है, इससे इंकार नहीं किया जा सकता।
15 से 55 साल की उम्र वाले 3,012 वयस्कों पर हुई रिसर्च कहती है, इंसान के जीन का कार्डियो फिटनेस, मसल स्ट्रेंथ और एनएरोबिक एक्सरसाइज असर दिखता है।
हर इंसान की जीन कुंडली अलग-अलग
शोधकर्ताओं का कहना है, हर इंसान के जीन का पैटर्न अलग-अलग होता है। इसलिए एक ही एक्सरसाइज करने पर अलग-अलग लोगों में असर भी अलग-अलग दिखता है। ऐसे मामलों में इंसान के जीन्स को समझकर उसके मुताबिक एक्सरसाइज के रूटीन को बदला जा सकेगा। इससे इंसान को बेहतर नतीजे मिलेंगे।


Next Story