- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- विज्ञान
- /
- ठंडे पैर और पैरों में...
विज्ञान
ठंडे पैर और पैरों में भारीपन हो सकता है वेरिकोज वेन्स का संकेत: अध्ययन
jantaserishta.com
16 April 2025 4:00 PM IST

x
नई दिल्ली: एक अध्ययन के अनुसार, अगर आपके पैर बहुत ठंडे रहते हैं और उनमें भारीपन महसूस होता है तो इसका कारण नसों का फूलना हो सकता है, जिसमें मेडिकल भाषा में वेरीकोज वेन्स कहते हैं। वेरिकोज वेन्स यानी पैरों में उभरी हुई और सूजी हुई नसें।
वेरिकोज वेन्स तब होती हैं जब पैरों की नसें ठीक से काम नहीं कर पाती हैं। ये समस्या सुपरफिशियल, डीप और परफोरेटर वेन्स में भी हो सकती है। यह समस्या 2 प्रतिशत से लेकर 30 प्रतिशत तक वयस्कों में देखी गई है, और महिलाओं में इसकी संभावना ज्यादा होती है। इसके लक्षणों में पैरों में भारीपन, दर्द, जलन या धड़कन जैसा महसूस होना, खुजली, बेचैनी, सूजन, पैरों में ऐंठन, गंभीर मामलों में घाव या अल्सर भी हो सकते हैं। ताइवान की चुंग शान मेडिकल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने बताया कि ज्यादा ठंड लगना भी इसका एक अहम लक्षण हो सकता है, लेकिन इसे आमतौर पर नजरअंदाज कर दिया जाता है।
ओपन हार्ट जर्नल में पब्लिश अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों को पैरों में ठंड अधिक लगती है, उनमें नॉर्मल लोगों के मुकाबले वेरिकोज वेन्स होने की संभावना 49% से 89% तक ज्यादा होती है। यह भी पाया गया कि जिन लोगों को पैरों में ठंड और भारीपन दोनों महसूस होते हैं, उनमें वेरिकोज वेन्स की संभावना और भी अधिक होती है।
जिन लोगों का काम लंबे समय तक खड़े रहने वाला होता है, उन्हें वेरिकोज वेन्स होने का खतरा 45% ज्यादा होता है। यूनिवर्सिटी की टीम से युंग-पो लियाव ने अपने लेख में कहा, "हमारी स्टडी में पैरों के निचले हिस्से में ठंड के प्रति मध्यम से गंभीर स्तर की ज्यादा संवेदनशीलता देखी गई है, जिसे अब तक वेरिकोज वेन्स से जुड़े एक निजी अनुभव के तौर पर कम आंका गया है।"
30 से 70 वर्ष के 8,782 लोगों को इस अध्ययन में शामिल किया गया। इनमें से 676 लोगों को मध्यम या गंभीर वेरिकोज वेन्स थी। उनसे पूछा गया था कि उन्हें पैरों में ठंड कितनी लगती है और उनके पैरों में कितना भारीपन महसूस होता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





