विज्ञान

चीन के दो अंतरिक्ष यात्रियों ने की अंतरिक्ष की सैर, पहली बार की स्पेसवॉक

Tara Tandi
4 July 2021 9:06 AM GMT
चीन के  दो अंतरिक्ष यात्रियों ने की अंतरिक्ष की सैर,  पहली बार की स्पेसवॉक
x
चीन केदो अंतरिक्ष यात्रियों ने रविवार को पहली बार अंतरिक्ष में चीन के निर्माणाधीन नए अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर निकलकर स्पेस वॉक की है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | चीन केदो अंतरिक्ष यात्रियों ने रविवार को पहली बार अंतरिक्ष में चीन के निर्माणाधीन नए अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर निकलकर स्पेस वॉक की है। उन्होंने यह सफल स्पेस वॉक एक 15 मीटर (50 फुट) लंबे रोबोटिक आर्म बनाने के काम को पूरा करने के लिए की है। चीनी अंतरिक्ष यात्री लियू बोमिंग और टैंग होंगबो को चीन के सरकारी टीवी द्वारा अंतरिक्ष के एयरलॉक से बाहर अंतरिक्ष में निकलते हुए दिखाया गया। उनके बाहर आने पर ऐसा लग रहा था जैसे पृथ्वी उनके ठीक नीचे हो। इस दल के तीसरे सदस्य और कमांडर नी हैशेंग अंतरिक्ष यान के अंदर रहकर ही उसे संचालित करते रहे।यह अंतरिक्ष यात्री विगत 17 जून को चीन के तीसरे कक्षीय स्टेशन पर तीन महीने के मिशन के लिए पहुंचे हैं।

अंतरिक्ष में यह गतिविधियां चीन के एक महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम का हिस्सा है जिसके तहत मई में मंगल ग्रह पर रोबोट रोवर को उतारा था। उनका यह खास मिशन सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ मनाने के नजदीक अंजाम दिया जाएगा। स्टेशन का पहला मॉड्यूल, तियानहे, या हेवनली हार्मनी, 29 अप्रैल को लांच किया गया था। यह भोजन और ईंधन से युक्त एक स्वचालित अंतरिक्ष यान से किया गया था। लियू, नी और टैंग 17 जून को शेनझोऊ कैप्सूल से पहुंचे।रविवार को, लियू और टैंग एक रोबोटिक आर्म की स्थापना को पूरा कर रहे थे। इसका उपयोग राज्य की मीडिया के अनुसार, स्टेशन के बाकी हिस्सों को इकट्ठा करने के लिए किया जाएगा।
चीन के सरकारी टीवी के अनुसार अंतरिक्ष यात्रियों के स्पेस सूट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वे जरूरत पड़ने पर छह घंटे तक अंतरिक्ष के निर्वात में काम कर सकें।अंतरिक्ष एजेंसी अगले साल के अंत तक 70 टन के स्टेशन में दो और मॉड्यूल जोड़ने के लिए कुल 11 लांच की योजना बना रही है। लियू 2008 में शेनझोउ-7 मिशन से पहले ही अनुभव हासिल कर चुके हैं। इस दौरान झाई झिगांग ने चीन की पहली अंतरिक्ष यात्रा की थी। नी अंतरिक्ष में अपनी तीसरी यात्रा पर हैं जबकि लियू अपनी पहली यात्रा कर रहे हैं। सभी सैन्य पायलट हैं।


Next Story