विज्ञान

2030 से पहले अपने अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा पर पहुंचाएगा चीन

jantaserishta.com
29 May 2023 2:32 PM IST
2030 से पहले अपने अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा पर पहुंचाएगा चीन
x
बीजिंग (आईएएनएस)| सोमवार की सुबह शनचो नंबर 16 समानव अंतरिक्ष उड्डयन पर एक संवाददाता सम्मेलन उत्तर पश्चिमी चीन के चोंछुए उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र में आयोजित हुआ। चीनी समानव अंतरिक्ष उड्डयन परियोजना कार्यालय के उपनिदेशक लिन शीछ्यंग ने बताया कि हाल ही में चीन की समानव चंद्रमा सर्वेक्षण परियोजना के चंद्रमा पर उतरने के चरण का कार्य लागू हुआ है।
उसका मुख्य लक्ष्य है कि वर्ष 2030 से पहले चीनी लोग पहली बार चंद्रमा पर उतरें और चंद्रमा पर वैज्ञानिक सर्वेक्षण व सम्बंधी तकनीकी परीक्षाएं चलाएंगे ताकि पृथ्वी और चंद्रमा के बीच मानव के आने जाने, चंद्रमा पर ठहरने और मानव व मशीन के संयुक्त सर्वेक्षण की कुंजीभूत तकनीकों पर महारत हासिल की जाए और स्वतंत्र रूप से चंद्रमा पर समानव सर्वेक्षण की क्षमता पूरी की जाए।
बताया गया है कि चीनी समानव अंतरिक्ष उड्डयन कार्यालय ने चौतरफा तौर पर संबंधित अनुसंधान व विकास कार्यों का बंदोबस्त किया है ,जिन में नयी पीढ़ी वाले समानव वाहन राकेट ,नयी पीढ़ी वाले समानव अंतरिक्ष यान ,चंद्रिमा पर लैंडर का अनुसंधान शामिल हैं।
(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story