विज्ञान

चीन: अंतरिक्ष बीज की सब्जियां आम लोगों की मेज पर होगी उपलब्ध

Deepa Sahu
25 April 2022 2:10 PM GMT
China: Space seed vegetables will be available on the table of common people
x
चीन के अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति जारी है।

बीजिंग: चीन के अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति जारी है। इसके समर्थन में चीन के अंतरिक्ष कार्य में लगातार उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। तकनीक में प्रगति होने के साथ आम लोगों के जीवन में भी बदलाव आया है। हालांकि आम लोग अंतरिक्ष में कभी नहीं गये, लेकिन जो सब्जी हम खाते हैं, वो संभवत: अंतरिक्ष बीज की ही उपज है। कुछ दिनों पहले 12,000 बीज शनचो नंबर-13 के अंतरिक्ष यात्रियों के साथ पृथ्वी पर वापस लौटे।

हाईनान अंतरिक्ष प्रजनन अनुसंधान केंद्र के इंजीनियर याओ थोंग ने कहा कि कॉस्मिक किरणों द्वारा विकिरित करने के बाद माइक्रोग्रैविटी की स्थिति में जीन का क्रम बदल जाता है। रंग, फल के आकार, स्वाद, पैदावार और रोग प्रतिरोधक क्षमता आदि में बदलाव आएगा। पृथ्वी पर तीन से पाँच सालों के प्रजनन के बाद अच्छे बीज का चुनाव किया जाएगा।
बताया जाता है कि वर्ष 1987 में चीन ने पहली बार बीज को अंतरिक्ष में पहुंचाया था। अब तक अंतरिक्ष बीज के 200 से अधिक किस्मों का प्रजनन हुआ। रोपण का क्षेत्र 24 लाख हैक्टर से अधिक है और आर्थिक लाभ 2 खरब युआन से ज्यादा रहा।
(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)


Next Story