विज्ञान

हर रोज की चाय से कैंसर, हार्ट अटैक और डायबिटीज से बचाव संभव, रिसर्च में दावा

jantaserishta.com
3 Sept 2025 2:36 PM IST
हर रोज की चाय से कैंसर, हार्ट अटैक और डायबिटीज से बचाव संभव, रिसर्च में दावा
x
नई दिल्ली: दिनभर अपनी थकान मिटाने के लिए लोग अक्सर चाय का सहारा लेते हैं। लेकिन, ये चाय न सिर्फ थकान मिटाती है, बल्कि हमें कई बीमारियों से भी बचाती है। हाल ही में एक रिसर्च से पता चला है कि चाय, खासकर ग्रीन टी और ब्लैक टी, न सिर्फ कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम कर सकती है, बल्कि दिल, डायबिटीज, गठिया और मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों में भी फायदा पहुंचा सकती है।
अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, चाय के पत्तों में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स, खासकर ईजीसीडी नाम का एक तत्व, शरीर में होने वाली सूजन को कम करता है, कोशिकाओं को टूटने से बचाता है और खतरनाक तत्वों से लड़ता है।
रिसर्च का दावा है कि जो लोग रोज 3 से 5 कप ग्रीन टी या ब्लैक टी पीते हैं, उनमें कैंसर का खतरा कम होता है। स्किन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, फेफड़ों का कैंसर और यहां तक कि ब्रेस्ट कैंसर पर भी चाय असरदार साबित हो रही है। लेकिन, बहुत गर्म चाय पीने से फायदा नहीं, नुकसान ज्यादा होता है।
केवल कैंसर ही नहीं, दिल की बीमारियों में भी चाय फायदेमंद होती है। ग्रीन टी शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करती है, फैट को बाहर निकालने में मदद करती है, और हृदय वाहिकाओं को साफ रखने में मददगार होती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ग्रीन टी एक अच्छा विकल्प बन सकती है, क्योंकि यह ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करती है।
इसके अलावा, पार्किंसन जैसे रोगों में भी चाय का सेवन फायदेमंद माना जा रहा है। हालांकि, जरूरत से ज्यादा चाय पीना, खासकर खाली पेट या ज्यादा शक्कर के साथ, शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। अगर इसे सही तरीके से, संतुलन में पिया जाए, तो चाय सिर्फ दिन की शुरुआत नहीं करती, बल्कि आपके जीवन को भी बेहतर बना सकती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी इस पर और बड़े स्तर पर रिसर्च की जरूरत है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story