विज्ञान

NASA के मार्स हेलिकॉप्टर के पीछे भारतीय मूल के इंजीनियर का दिमाग, पढ़े पूरी जानकारी

Kunti Dhruw
20 April 2021 9:34 AM GMT
NASA के मार्स हेलिकॉप्टर के पीछे भारतीय मूल के इंजीनियर का दिमाग, पढ़े पूरी जानकारी
x
NASA

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: वॉशिंगटनअमेरिकी अंतरिक्ष एजेसी नासा ने सोमवार को मंगल ग्रह पर इनजेनिटी हेलिकॉप्टर को उड़ाकर इतिहास रच दिया। लेकिन, क्या आपको पता है कि अमेरिका की इस सफलता के पीछे भारतीय मूल के इंजीनियर का दिमाग लगा हुआ है। जी हां, नासा के मार्स हेलिकॉप्टर जिसे इनजेनिटी के नाम से जाना जाता है, उसे भारत के आईआईटी से पढ़े जे (बॉब) बलराम ने डिजाइन किया था।

पहले से कहीं अधिक ऐक्टिव है हेलिकॉप्टर
इनजेनिटी के चीफ इंजीनियर जे (बॉब) बलराम ने सफल उड़ान के बाद बताया कि उनका यह हेलिकॉप्टर अब पहले की तुलना में और अधिक स्वस्थ है। उसने अपने सोलर पैनल्स पर जमें धूल को भी हटा दिया है। जिसके बाद वह पहले से भी अधिक सौर ऊर्जा का उत्पादन कर रहा है। इस उड़ान के बाद जे (बॉब) बलराम के काम की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है।
चंद्रमा पर रॉकेट के उतरने से मिली थी प्रेरणा
1960 के दशक में दक्षिण भारत में जन्में जे (बॉब) बलराम बचपन से ही अंतरिक्ष और रॉकेट में खास रूचि रखते थे। उनके चाचा ने भारत में मेरिकी वाणिज्य दूतावास को पत्र लिखकर नासा में करियर संबंधी जानकारी मांगी थी। जे (बॉब) बलराम ने कुछ साल पहले नासा के इनहाउस मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताया था कि रेडियो के जरिए चंद्रमा पर रॉकेट के पहुंचने की खबर सुनकर उनका मन में अंतरिक्ष को लेकर और उत्सुकता जागी थी।
मार्स मिशन में काम करने वाले दूसरे प्रमुख भारतीय
नासा के मार्स मिशन में काम करने वाले जे (बॉब) बलराम भारतीय मूल के दूसरे इंजीनियर हैं। उनके अलावा भारतीय मूल की स्वाति मोहन मार्स मिशन को लीड कर रही हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय मूल के एक दर्जन से अधिक इंजीनियर इस मिशन में शामिल हैं। खुद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मिशन की सफल लैंडिंग के बाद स्वाति मोहन से बात की थी
Next Story