विज्ञान

ग्रीक द्वीप के पास पलटी नाव, 20 शव बरामद

jantaserishta.com
3 Nov 2022 11:37 AM IST
ग्रीक द्वीप के पास पलटी नाव, 20 शव बरामद
x

DEMO PIC 

एथेंस (आईएएनएस)| ग्रीक के एजियन सागर में हाल ही में इविया द्वीप पर एक नाव पलट गई थी। इस हादसे में बचाव दल ने 20 प्रवासियों के शव को बरामद किया हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि तेज हवाओं से बाधित अभियान के दौरान 12 लोगों को बचाया गया है।
बचे लोगों ने अधिकारियों को बताया कि केप काफिरियास इलाके में मंगलवार को जब नाव डूबी तो उसमें 68 लोग सवार थे।
नाव में मिस्र, अफगानिस्तान और ईरान के प्रवासी थे। यह जानकारी हेलेनिक कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता कमांडर निकोस कोक्कलस ने ग्रीक राष्ट्रीय प्रसारक ईआरटी को दी।
अधिकारियों के अनुसार 2015 से दस लाख से अधिक लोग अवैध रूप से ग्रीस में प्रवेश कर चुके हैं। यहां आने के दौरान सैकड़ों लोग समुद्र में डूब गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story