- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- विज्ञान
- /
- बड़ी उपलब्धि:...
बड़ी उपलब्धि: चंद्रयान-2 ने चंद्रमा पर ऑर्गन-40 गैस खोजी, नहीं थी वैज्ञानिकों को उम्मीद

नई दिल्ली: देश के चंद्रयान-2 मिशन के ऑर्बिटर ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. चंद्रमा के बाहरी वातावरण में ऑर्गन-40 गैस की मौजूदगी का पता चला है. चंद्रमा के सबसे बाहरी आवरण यानी एक्सोस्फीयर में ऑर्गन-40 गैस फैली हुई है. इस अहम खुलासे से चंद्रमा की सतह के बारे में कई नई जानकारियां मिल सकेंगी. गैस की मौजूदगी के खुलासे से चंद्रमा को लेकर जारी स्टडी में मदद मिलने की उम्मीद है. ऑर्गन-40 गैस की मौजूदगी को लेकर खोज आर्बिटर पर मौजूद एटमोस्फियरिक कंपोजिशन एक्सप्लोरर-2 (CHACE-2) ने की. इसरो (ISRO) ने मंगलवार को बताया कि चांद पर ऑर्गन-40 गैस की मौजूदगी पहले भी मिली थी लेकिन हालिया खोज में इस गैस के उन जगहों में होने की जानकारी मिली है जिसे लेकर वैज्ञानिकों को उम्मीद नहीं थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





