- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- विज्ञान
- /
- सबसे गंभीर कोविड...
विज्ञान
सबसे गंभीर कोविड परीक्षण का सामना कर रहा बीजिंग, कई इलाकों में लगा लॉकडाउन
jantaserishta.com
22 Nov 2022 11:08 AM IST

x
बीजिंग (आईएएनएस)| चीन की राजधानी बीजिंग में छह महीने में कोविड-19 से तीन नई मौतों के बाद देश सबसे गंभीर कोविड परीक्षण का सामना कर रहा है। चीन की राजधानी के कुछ इलाकों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर में रिपोर्ट की गई नई मौतों के चलते देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,229 हो गई है।
बीजिंग के हैडियन और चाओयांग जिलों में दुकानें, स्कूल और रेस्तरां बंद कर दिए गए हैं।
बीबीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि नए उपायों के तहत, बीजिंग की यात्रा करने वालों को तीन दिनों के लिए क्वारंटीन में रहना होगा।
सोमवार दोपहर तक, बीजिंग में 316 नए कोविड मामलों की पुष्टि की गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





