विज्ञान

Axiom-4 Mission: Axiom-4 मिशन लॉन्च, शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष के लिए रवाना

jantaserishta.com
25 Jun 2025 12:14 PM IST
Axiom-4 Mission: Axiom-4 मिशन लॉन्च, शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष के लिए रवाना
x
देखें वीडियो.
Axiom-4 Mission: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेश सेंटर यानी ISS की ओर रवाना हो गए हैं. Axiom-4 में भारत के लाल शुभांशु शुक्ला के साथ उनके तीन और साथी स्पेसएक्स के ड्रैगन एयरक्राफ्ट से अंतरिक्ष के लिए रवाना हो गए हैं.
शुभांशु दोपहर 12:01 बजे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हो गए. वह 28 घंटे की यात्रा करके कल शाम भारतीय समय के मुताबिक करीब 4:30 बजे इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन में डॉकिंग करेंगे. शुभांशु शुक्ला पहले भारतीय हैं, जो इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन में कदम रखेंगे. वह वहां 14 दिनों तक रहेंगे और रिसर्च करेंगे.
यह मिशन छह बार टलने के बाद आज आखिरकार फाइनल हो गया और स्पेस-एक्स ने बताया कि लॉन्च के लिए मौसम अनुकूल है. अंतरिक्ष में उड़ान भरने को तैयार कैप्टन शुभांशु की पहले तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह एस्ट्रोनॉट की ड्रेस में दिख रहे हैं.
अंतरिक्ष में रहेंगे दो हफ्ते
डॉकिंग के बाद, चारों अंतरिक्ष यात्री करीब दो हफ्ते तक अंतरिक्ष स्टेशन पर रहेंगे और वहां वैज्ञानिक अनुसंधान, शिक्षा, वाणिज्यिक परियोजनाओं और STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) गतिविधियों में भाग लेंगे.
यह मिशन भारत और ISRO के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है और वैश्विक सहयोग से अंतरिक्ष अनुसंधान में नए आयाम खोलने की उम्मीद है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null