विज्ञान

ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने बनाई खास तकनीक, भ्रूण की हर कोशिका को करेगी ट्रैक

jantaserishta.com
25 Jun 2025 2:02 PM IST
ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने बनाई खास तकनीक, भ्रूण की हर कोशिका को करेगी ट्रैक
x
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने एक नया और बहुत खास उपकरण बनाया है, जिसकी मदद से अब वैज्ञानिक किसी विकसित हो रहे भ्रूण के अंदर एक-एक कोशिका को ट्रैक कर सकते हैं। यह खोज वैज्ञानिकों के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। इससे वैज्ञानिक भ्रूण के विकास को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। जन्म से जुड़ी बीमारियों का कारण जानने में मदद मिलेगी। भविष्य में इलाज के नए तरीके खोजे जा सकेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अनुसार, इस अध्ययन में वैज्ञानिकों ने लॉक्सकोड नाम की एक नई तकनीक पेश की है। यह तकनीक आनुवंशिक रूप से संशोधित चूहों की हर कोशिका को एक खास डीएनए बारकोड देती है।
मेलबर्न स्थित वाल्टर और एलिजा हॉल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च (डब्ल्यूईएचआई) के नेतृत्व वाली टीम ने बताया कि जो डीएनए बारकोड हर कोशिका को दिया गया है, उसकी मदद से वैज्ञानिक यह पता कर सकते हैं कि एक कोशिका कितनी बार बंटी, वह शरीर के किस हिस्से में गई, और वह किस खास अंग या काम के लिए बदली।
लॉक्सकोड तकनीक लगभग 30 बिलियन अलग-अलग डीएनए बारकोड बना सकती है, जो कि अभी तक की किसी भी तकनीक से कहीं ज्यादा है। वैज्ञानिकों की टीम ने बताया कि लॉक्सकोड तकनीक को अब दुनिया भर में अपनाया जा चुका है। इसका इस्तेमाल दिमाग के विकास को समझने में, इम्यून सिस्टम पर रिसर्च में और अंगों के अध्ययन में किया जा रहा है।
शोध में वैज्ञानिकों ने पाया कि गर्भ ठहरने के कुछ ही दिनों बाद, कुछ कोशिकाएं पहले ही यह तय कर लेती हैं कि वह दिमाग, खून या किसी खास अंग का हिस्सा बनेंगी, लेकिन कुछ कोशिकाएं किसी भी अंग में बदल सकती हैं।
डब्ल्यूईएचआई लैब के प्रमुख और मुख्य शोधकर्ता प्रोफेसर शालिन नाइक ने कहा, "जब जीवन की शुरुआत होती है और भ्रूण कुछ कोशिकाओं का एक छोटा-सा गोला होता है, तब हमने देखा कि कुछ कोशिकाएं ऐसी होती हैं जो पूरे शरीर के किसी भी अंग में बदल सकती हैं, जबकि कुछ कोशिकाएं पहले से ही तय कर चुकी होती हैं कि वे दिमाग, आंत, हाथ-पैर या खून का हिस्सा बनेंगी।"
प्रोफेसर शालिन नाइक ने कहा, "सबसे ज्यादा खुशी मुझे इस बात से है कि लॉक्सकोड तकनीक की वजह से रिसर्च के नए रास्ते खुल गए हैं। दुनिया भर के वैज्ञानिक इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, और यह तकनीक हमारे शरीर को सबसे गहराई से समझने में मदद कर रही है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story