विज्ञान

खगोलीय घटना: चंद्रमा पर गिरने जा रहा रॉकेट, जानिए चीन का क्यों आ रहा नाम?

jantaserishta.com
21 Feb 2022 5:46 PM IST
खगोलीय घटना: चंद्रमा पर गिरने जा रहा रॉकेट, जानिए चीन का क्यों आ रहा नाम?
x

नई दिल्ली: चीन ने सोमवार को चंद्रमा से टकराने वाले एक रॉकेट की जिम्मेदारी से इनकार किया है। हालांकि इससे पहले एस्‍ट्रोनॉमी विशेषज्ञों ने कहा था कि यह रॉकेट चीन ने बनाया है, जो बीजिंग के चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम का हिस्सा रहा है।

एनडीटीवी में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक एस्‍ट्रोनॉमी विशेषज्ञों ने शुरू में दावा किया था कि रॉकेट को SpaceX ने बनाया है, जो सात साल पहले विस्फोट हुआ था और अपने मिशन को पूरा करने के बाद अंतरिक्ष में छोड़ दिया गया था। लेकिन बाद में चला कि यह रॉकेट चीन ने बनाया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट का नाम 2014-065B है, जो साल 2014 में लॉन्‍च किए गए चीनी मून मिशन 'Chang'e 5-T1' का एक बूस्‍टर था। इस बारे में एस्‍ट्रोनॉमर जोनाथन मैकडॉवेल ने भी ट्वीट किया था। जोनाथन स्‍पेस में फैले कचरे को रेगुलेट करने की मांग के साथ अपना पक्ष रखते रहे हैं।
बताते चलें कि रॉकेट के 4 मार्च को चंद्रमा के हिस्से में दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका है। इसी बीच चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को दावा खारिज कर दिया और कहा कि बूस्टर पृथ्वी के वायुमंडल में सुरक्षित रूप से प्रवेश कर गया था और पूरी तरह से हो गया था।
बता दें कि चीन ने अंतरिक्ष महाशक्ति बनने पर अपनी नजरें जमा ली हैं और पिछले साल अपने नए अंतरिक्ष स्टेशन के लिए सबसे लंबे चालक दल के मिशन के शुभारंभ के साथ एक ऐतिहासिक कदम उठाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story