- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- विज्ञान
- /
- स्पेस में ऐसे पौधे...
विज्ञान
स्पेस में ऐसे पौधे उगाते हैं एस्ट्रोनॉट्स, जानें क्या है 'वेजी' सिस्टम
jantaserishta.com
31 March 2026 12:02 PM IST

x
नई दिल्ली: जैसे-जैसे इंसान गहरे अंतरिक्ष की यात्रा की तैयारी कर रहा है, पौधों का महत्व और बढ़ गया है। सिर्फ सुंदरता या ऑक्सीजन के लिए नहीं बल्कि ताजे भोजन, विटामिन और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अंतरिक्ष में पौधे उगाना जरूरी है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा इसी उद्देश्य के साथ स्पेस स्टेशन पर ‘वेजी’ नामक एक खास वेजिटेबल प्रोडक्शन सिस्टम के साथ काम करता है, जिसका नाम वेजी है।
वेजी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर लगा एक छोटा सा ‘स्पेस गार्डन’ है। यह एक कैरी-ऑन बैग के आकार का सिस्टम है, जिसमें आमतौर पर छह पौधे एक साथ उगाए जाते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य माइक्रोग्रैविटी में पौधों की वृद्धि का अध्ययन करना और अंतरिक्ष यात्रियों को ताजा, पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।
वेजी में प्रत्येक पौधा मिट्टी आधारित तकिए में उगाया जाता है। इन तकियों में विशेष उर्वरक और विकास के लिए तत्व भरा होता है। ये तकिए जड़ों तक पानी, पोषक तत्व और हवा का सही संतुलन बनाए रखते हैं। अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण न होने के कारण पानी बुलबुले बना लेता है, इसलिए यह संतुलन बनाना बहुत चुनौतीपूर्ण है। पौधों को ऊपर एलईडी लाइट्स रोशनी देता है। चूंकि पौधे लाल और नीली रोशनी का सबसे ज्यादा उपयोग करते हैं, इसलिए वेजी का चैंबर अक्सर गुलाबी-लाल रंग में चमकता दिखाई देता है।
वेजी में अब तक कई प्रकार के पौधे सफलतापूर्वक उगाए जा चुके हैं, जिनमें लेट्यूस की तीन किस्में, चाइनीज कैबेज, मिजुना सरसों, लाल रशियन केल और खूबसूरत जिनिया के फूल शामिल हैं। कुछ पौधों को क्रू सदस्यों ने तोड़कर खाया भी, जबकि बाकी नमूनों को पृथ्वी पर अध्ययन के लिए भेजा गया। अंतरिक्ष में लंबे मिशनों पर ताजे फल-सब्जियां सिर्फ पोषण ही नहीं, बल्कि अंतरिक्ष यात्रियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी हैं।
नासा का मानना है कि पौधे उगाना उन्हें पृथ्वी से जोड़कर रखता है और तनाव कम करता है। वेजी के अलावा नासा ने ‘एडवांस प्लांट हैबिटल’ (एपीएच) भी विकसित किया है। एपीएच वेजी से ज्यादा उन्नत और पूरी तरह स्वचालित सिस्टम है। इसमें 180 से ज्यादा सेंसर लगे हैं, जो पृथ्वी पर बैठी टीम को लगातार जानकारी देते रहते हैं। एपीएच में बौनी गेहूं जैसे पौधों का परीक्षण किया जा चुका है। भविष्य में नासा टमाटर, मिर्च, बेरी और अन्य पौधे उगाने की योजना बना रहा है। ये न सिर्फ पोषण देंगे बल्कि रेडिएशन से भी कुछ सुरक्षा प्रदान करेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





