विज्ञान

धरती की ओर बढ़ रहा एंपायर स्टेट बिल्डिंग से भी बड़ा एस्ट्रॉयड, 18000 किमी/घंटा की रफ्तार

Tulsi Rao
14 May 2022 5:55 PM GMT
धरती की ओर बढ़ रहा एंपायर स्टेट बिल्डिंग से भी बड़ा एस्ट्रॉयड, 18000 किमी/घंटा की रफ्तार
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। धरती की ओर तेजी से एक एस्ट्रॉयड बढ़ रही है। NASA ने चेतावनी दी है कि 18,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ये पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। इसका आकार अमेरिका की 440 मीटर ऊंची अंपायर स्टेट बिल्डिंग से भी बड़ा है। NASA लगातार इस पर अपनी नजर बनाए हुए है। उल्कापिंड 15 मई को धरती के करीब से गुजरेगा।

पृथ्वी के 7,483,449 लाख किलोमीटर के करीब तक आने वाले किसी भी एस्ट्रॉयड को वैज्ञानिकों ने खतरनाक के रूप में वर्गीकृत किया है। ये एस्ट्रॉयड इसी श्रेणी में आता है, जो पृथ्वी से 5,632,704 किलोमीटर की दूरी पर है। इस एस्ट्रॉयड को Asteroid 388945 (2008 TZ3) के नाम से जाना जाता है।
धरती पर डायनासोर का 'आखिर दिन' कैसा था? 'दानवों' का अंत करने वाले प्राचीन ऐस्टरॉइड के अद्भुत टुकड़े मिले
एंपायर स्टेट बिल्डिंग से भी है बड़ा
ये 490 मीटर चौड़ा है जो इसे न्यूयॉर्क में 440 मीटर की अंपायर स्टेट बिल्डिंग से लंबा बनाता है। ये धरती पर बड़ी तबाही मचाने के लिए काफी है। 1908 में पूर्वी साइबेरिया से टकराने वाले एक उल्कापिंड ने 200 मीटर तक सब कुछ खत्म कर दिया था। 100 मीटर से लंबा कोई एस्ट्रॉयड ज्वालामुखी विस्फोट की तुलना में लगभग 10 गुना ज्यादा तबाही कर सकता है।
अंतरिक्ष से बादलों में लिखा दिखा 'GO', किसे और कहां जाने का इशारा कर रही है पृथ्वी
डायनासोर की तरह खत्म नहीं होंगे इंसान
वहीं अगर एस्ट्रॉयड 388945 पृथ्वी से टकराएगा तो एक बड़ी तबाही आ जाएगी। हालांकि नासा ने संभावना जताई है कि ये एस्ट्रॉयड पृथ्वी के करीब से गुजर कर निकल जाएगा। पृथ्वी से इंसानों का सफाया क्या उसी तरह हो जाएगा जैसे डायनासोर का हुआ था। इसे लेकर कई अंतरिक्ष एजेंसियां इनसे बचने के तरीकों पर रिसर्स कर रही हैं। नासा ने हाल ही में डार्ट मिशन लॉन्च किया है।जनता से रिश्ता वेबडेस्क।


Next Story